फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The toilet was started by making a temporary solution, passengers were facing problems

Mahendragarh-Narnaul News: अस्थाई समाधान कर शौचालय को किया गया शुरू, यात्रियों को हो रही थी परेशानी

Tue, 25 Mar 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The toilet was started by making a temporary solution, passengers were facing problems
फोटो नंबर- 05मशीन द्वारा की जा रही सीवरेज की सफाई। संवाद
नारनौल। बस स्टैंड परिसर में सीवरेज ब्लॉक का अस्थाई समाधान कर शौचालय को दोबारा शुरू कर दिया गया है। अभी शौचालय के दूषित पानी की निकासी के लिए जो लाइन मुख्य सीवरेज से जोड़ती है, उसे बंद किया गया है। अब शौचालय का दूषित पानी बस स्टैंड में बने चैंबर में जमा रहेगा, जिसकी जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि, कुछ दिनों बाद बड़ी मशीन द्वारा सीवरेज लाइन की उचित प्रकार से सफाई करके शौचालय को दोबारा मुख्य सीवरेज लाइन से जोड़ दिया जाएगा। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने भी 20 मार्च को प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। अब इसका अस्थाई रूप से समाधान किया गया है।
विज्ञापन

दूषित पानी की निकासी के लिए बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय को मुख्य सीवरेज लाइन से जोड़ा गया है, लेकिन मुख्य सीवरेज लाइन की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जाम हो गई। जिस कारण शौचालय का दूषित पानी सीवरेज में जाने की बजाय शौचालय में फैल जाता है। इसकी वजह से बार-बार शौचालय को बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
बस स्टैंड परिसर में शौचालय बंद होने के कारण यात्रियों को विशेष तौर पर महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुरुष यात्रियों के लिए बस स्टैंड भवन के अंदर और बाहर दो शौचालय बने हुए हैं, लेकिन महिला यात्रियों के लिए बस स्टैंड भवन के अंदर केवल एक शौचालय बना हुआ है। शौचालय बंद होने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ 20 मार्च के अंक में प्रकाशित किया था।


वर्जन :
सीवरेज लाइन की सफाई नहीं होने के कारण सीवरेज जाम है। इस कारण दूषित पानी की निकासी नहीं हो पाती और दूषित पानी शौचालय में जमा हो जाता है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज लाइन से कनेक्शन बंद किया गया है और चैंबर की नियमित सफाई की जाएगी। अस्थाई समाधान के बाद शौचालय की साफ-सफाई करवाकर यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है।
राजेश कुमार,बस अड्डा इंचार्ज, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed