{"_id":"67e591a321a72c215601a7f4","slug":"the-temperature-dropped-by-23-degrees-celsius-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122815-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
फोटो नंबर-17तेज धूप से बचने के लिए मूंह पर कपड़ा बांध कर जाती युवतियां। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम गतिशील बना हुआ है। संपूर्ण इलाके में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। वीरवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश: 37.0, 19.5 और 37.2, 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। संपूर्ण जिला महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा व रात के तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। हालांकि, बुधवार की तुलना में वीरवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन से हवाओं की दिशा में बदलाव हो रहा है। इस दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आमतौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा, बारिश होने की काफी कम संभावना है।
आगामी एक सप्ताह के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा। अभी मार्च माह के अंत तक तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।