फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The teams became alert as soon as the siren sounded

Mahendragarh-Narnaul News: सायरन बजते ही सतर्क हों गईं टीमें

Sun, 01 Jun 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The teams became alert as soon as the siren sounded
फोटो नंबर-23नारनौल में ऑपरेशन शील्ड के दौरान घायलों को लेकर जाती सुरक्षा टीम। संवाद
नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देश पर आपातकालीन तैयारियों और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाने के लिए शनिवार को लघु सचिवालय नारनौल के पीछे ऑपरेशन शील्ड का आयोजन किया गया। यह अभ्यास शाम 5 बजे शुरू हुआ। इसी प्रकार सभी उपमंडल में भी यह अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के दिशा निर्देश अनुसार लघु सचिवालय भवन पर लगे सायरन के बजते ही सभी टीमें सतर्क हो गईं। इस दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, रेडक्रॉस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स व अन्य एनजीओ की टीमों ने घायलों को बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार करके एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इस दौरान आपदा प्रतिक्रिया बल को घटना के बारे में सूचित किया। थोड़ी ही देर में असिस्टेंट कमांडेंट सरोज रानी की अगवानी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने भवन में दबे नागरिकों का रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया। लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार भवन में अस्थाई अस्पताल बनाया गया था। इसमें सभी घायलों का सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार की देखरेख में इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य मौजूदा आपातकालीन तंत्र का परीक्षण करना, नागरिक प्रशासन, रक्षा बलों और स्थानीय नागरिकों के बीच और बेहतर समन्वय करना तथा उन क्षेत्रों की पहचान करना है, जिन्हें और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed