{"_id":"69580b5491e48a7a930708f3","slug":"the-sub-depot-in-mahendragarh-is-expected-to-start-operations-this-month-narnol-news-c-203-1-sroh1010-122934-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में सब डिपो इसी माह शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में सब डिपो इसी माह शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
फोटो संख्या:68 बस स्टैंड में सब डिपो के लिए बनाया गया प्रशासनिक भवन। संवाद
सब डिपो शुरू होने पर मिलेगा 50 से 65 बसों का बेड़ा, सुगम होगा आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड परिसर में बनी वर्कशॉप में अब जल्द ही सब डिपो शुरू होने की उम्मीद जगी है। राज्य परिवहन नारनौल की ओर से सभी प्रकार की तैयारी कर फाइल चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी जा चुकी है। वहीं महेंद्रगढ़ विधायक की ओर से भी जनवरी के दौरान ही सब डिपो के शुभारंभ की बात कही जा रही है।
महेंद्रगढ़ में रोडवेज सब डिपो शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हाल ही में इसके लिए मंजूरी दी है और संबंधित फाइलें भी चंडीगढ़ मुख्यालय पहुंच गई हैं। अब लोगों को स्थानीय रूटों के साथ-साथ लंबी दूरी की बसों की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
छह साल पूर्व 6.70 करोड़ रुपये की लागत से रोडवेज की भूमि पर वर्कशॉप के भवन का निर्माण शुरू किया गया था। वर्ष 2021 में यह भवन बनकर तैयार होने के बावजूद सब डिपो शुरू नहीं हो पाया है। इस भवन को केवल अस्थाई खरीद केंद्र के रूप में प्रयोग किया जाता है लेकिन राज्य परिवहन की ओर से सब डिपो शुरू कराने के लिए अधिकांश प्रक्रिया अब पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 9 अप्रैल 2016 को बस स्टैंड पर सब डिपो बनाने का शिलान्यास किया था। इसके बाद 21 जुलाई 2019 में तत्कालीन परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने फिर से वर्कशॉप का शिलान्यास किया तो दिसंबर 2020 में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ और एक फरवरी 2021 को निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने इसकी चाबी भी महेंद्रगढ़ बस स्टैंड इंचार्ज को सौंप दी थी।
इसके बाद चुनाव नजदीक होने के कारण इसका लाभ लेने को भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मार्च 2024 में इसका वर्चुअल उद्घाटन कर दिया था। इसके बाद महेंद्रगढ़ में पिछले साल 18 मई को हुई धन्यवाद रैली के दौरान भी विधायक की मांग पर सीएम ने जल्द सब डिपो शुरू कराने का आश्वासन दिया था।
65 बसों व स्टाफ की स्वीकृति का इंतजार
राज्य परिवहन नारनौल डिपो की ओर से महेंद्रगढ़ में सब डिपो शुरू कराने के लिए 65 बसों व स्टाफ सदस्यों व कर्मचारियों की मांग को लेकर भी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। सब डिपो शुरू होने से करीब 50 से 65 बसें मिलने की उम्मीद है। इस समय महेंद्रगढ़ बस स्टैंड दूसरे सब डिपो के रहमोकरम पर चल रहा है। प्रतिदिन औसतन निजी एवं सरकारी करीब 70 बसों का संचालन होता है। इसके कारण स्थानीय रूटों पर बसों की संख्या मांग के अनुसार नाकाफी है।
-- -- -- -- -- -- -- --
- वर्जन: 1
महेंद्रगढ़ में सब डिपो शुरू कराने के लिए अधिकारियों की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के साथ हाल ही में हुई बातचीत में भी उन्होंने जल्द सब डिपो शुरू कराने का आश्वासन दिया था। उनका प्रयास है जनवरी के दौरान ही सब डिपो शुरू हो जाए। -कंवर सिंह यादव, महेंद्रगढ़ विधायक
-- -- -- -- -- -- -- --
- वर्जन: 2
सब डिपो शुरू करने के लिए पूरी प्रक्रिया के तहत फाइल तैयार कर चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी जा चुकी है। स्वीकृति के बाद स्टाफ, बसों की संख्या सहित अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली जाएंगी। उम्मीद है कि जल्द ही प्रदेश सरकार की ओर से इसके लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। - देवदत्त, महाप्रबंधक, राज्य परिवहन डिपो नारनौल