फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The story of Jai-Vijay and Lord Dattatreya

Mahendragarh-Narnaul News: जय-विजय और भगवान दत्तात्रेय की सुनाई कथा

Sat, 22 Mar 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 22 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The story of Jai-Vijay and Lord Dattatreya
फोटो नंबर- 04कथा सुनाते कथावाचक कपिल शास्त्री। स्रोत-संस्था
मंडी अटेली। भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक कपिल शास्त्री ने जय-विजय और भगवान दत्तात्रेय की कथा सुनाई। शास्त्री ने बताया कि जय और विजय भगवान विष्णु के द्वारपाल हैं। उनकी मूर्खता के कारण उन्हें श्राप मिला था।
विज्ञापन

पुराणों के अनुसार, जय-विजय श्रीधर नाम के ब्राह्मण के पुत्र थे। वे धर्म के नाम पर लोगों से धन एकत्रित करते थे। एक बार सनकादिक मुनि स्नान कर रहे थे, तब जय-विजय ने उनके वस्त्र चुरा लिए। इस पर सनकादिक मुनियों ने उन्हें भगवान विष्णु का द्वादशाक्षर मंत्र दिया। मंत्र के प्रभाव से जय-विजय ने कठोर तपस्या की। वहां वे भगवान विष्णु के द्वारपाल बने। एक बार सनकादिक मुनि भगवान विष्णु के दर्शन के लिए पहुंचे। जय-विजय ने उन्हें प्रवेश से रोक दिया। इससे क्रोधित होकर सनकादिक मुनियों ने उन्हें तीन जन्मों तक भगवान विष्णु के हाथों मरने का श्राप दे दिया।
विज्ञापन

भगवान दत्तात्रेय का जन्म माता अनसूया के पतिव्रता धर्म की महिमा का अद्भुत उदाहरण है। यह कथा त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश की परीक्षा, माता अनुसूया के सतीत्व की विजय और भगवान दत्तात्रेय के अवतरण की है। भगवान दत्तात्रेय को त्रिदेव के संयुक्त अवतार के रूप में पूजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजन सुरेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार, दशरथ यादव, वेद प्रकाश, बालकिशन, प्रदीप, राजेंद्र हेड मास्टर, शारदा देवी, किरण, मोनिका, चंद्रकला, कृष्णा, बबली, इंद्रावती आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed