फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The sound of flowing water will once again echo in the dry water palace; the tendering process has begun.

Mahendragarh-Narnaul News: सूखे जलमहल में फिर गूंजेगी पानी की कलकल, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Sun, 11 Jan 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The sound of flowing water will once again echo in the dry water palace; the tendering process has begun.
फोटो नंबर-03बगैर जल के सूखा पड़ा नारनौल का एतिहासिक स्मारक जलमहल। संवाद - फोटो : एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आप कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
नारनौल। सिंचाई विभाग ने जलमहल में पानी की आपूर्ति बहाल करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। विभाग ने जलमहल में पानी डालने वाली क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्षों से सूखा पड़ा जलमहल जल्द ही पानी से लबालब नजर आएगा और शहरवासियों-सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में जलमहल और इसके साथ बने तालाब की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। लंबे समय तक मरम्मत न हो पाने के कारण इसमें पानी नहीं भरा जा सका और जलमहल सूखा पड़ा रहा। बाद में दीवार की मरम्मत तो कर दी गई लेकिन पानी भरने के लिए डाली गई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जल के अभाव में जलमहल की सुंदरता और इसकी ऐतिहासिक पहचान दोनों प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

गत माह उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ऐतिहासिक स्मारकों के रख-रखाव को लेकर जलमहल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में उपायुक्त ने सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त लाइन को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कर जलमहल में पानी भरने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलमहल को प्रदेश का दूसरा आदर्श स्मारक घोषित किया था
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने वर्ष 2017-18 में दक्षिणी हरियाणा के इस ऐतिहासिक स्मारक जलमहल को प्रदेश का दूसरा आदर्श स्मारक घोषित किया था। इसके बाद संरक्षण और विकास के लिए कई कार्य किए गए, जिससे जलमहल की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अब पानी भरने से इसकी भव्यता और पर्यटन महत्व और बढ़ने की उम्मीद है।
सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है जल महल
ऐतिहासिक स्मारक जलमहल अपनी अनूठी और आकर्षक वास्तुकला के कारण आज भी लोगों और सैलानियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। जलाशय के मध्य स्थित यह महल अत्यंत मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। चारों ओर फैला जलाशय महल की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देता है जिससे इसका प्रतिबिंब पानी में दिखाई देता है और यह दृश्य पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। काफी समय से पानी नहीं होने के कारण यहां विदेशी सैलानियों की संख्या भी कम हो गई है। अब क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत होने के बाद जलमहल में दोबारा पानी भरने उम्मीद जगी है। जिससे यह ऐतिहासिक धरोहर फिर से अपने नाम को सार्थक रूप देगा और विदेशी पर्यटकों की संख्या भी फिर से बढ़ेगी।

वर्जन:
जलमहल की क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करवाकर शहर के ऐतिहासिक स्मारक जल महल को पानी से भरा जाएगा। - संजय सैनी, कनिष्ठ अभियंता सिंचाई विभाग, नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed