फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The second phase of the Sadbhav Yatra received overwhelming public support

Mahendragarh-Narnaul News: सद्भाव यात्रा के दूसरे चरण में मिला भारी जनसमर्थन

Sat, 15 Nov 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The second phase of the Sadbhav Yatra received overwhelming public support
फोटो 34 सद्भाव यात्रा के दौरान उप​स्थित जनसमूह। प्रवक्
नारनौल। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा अपने 41वें दिन लगातार दूसरे दिन नारनौल विधानसभा क्षेत्र में रही। जहां जनता ने उत्साह के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा ने समाज में भाईचारा, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का गहरा संदेश प्रसारित किया जिसने ग्रामीणों और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। शुक्रवार को यात्रा की शुरुआत राव तुलाराम स्मारक स्थल नसीबपुर से हुई। यात्रा ढाणी किरारोद, मंडलाना, धरसू व महरमपुर से आगे बढ़ती हुई बापडोली पहुंची। रात का विश्राम यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में किया गया। यात्रा के दौरान बृजेन्द्र सिंह ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य हरियाणा में भाईचारा कायम रखना और कांग्रेस को जनता के और करीब लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed