फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The sanitation workers and the municipality administration came face to face with the garbage collection, took the cooperation of the police

कूड़ा उठाने को लेकर सफाई कर्मचारी व नगर पालिका प्रशासन हुआ आमने-सामने, पुलिस का लिया सहयोग

Sat, 29 Oct 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The sanitation workers and the municipality administration came face to face with the garbage collection, took the cooperation of the police
कूड़ा उठाने को लेकर सफाई कर्मचारी व नगर पालिका प्रशासन आमने-सामने हो गया। नपा प्रशासन द्वारा पुलिस का सहयोग लिया गया लेकिन सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक शहर में कूड़ा नहीं उठाने देंगे। पिछले दस दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को उठाने के लिए जब नपा ने वैकल्पिक व्यवस्था कर कूड़ा उठाना शुरू किया तो हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद आंबेडकर चौक पर काले झंडे लेकर जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। नगरपालिका सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले 10 दिनों से सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिसके चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। आमजन को काफी परेशानी हो रही है कूड़े के ढेर के कारण महामारी फैलने की भी आशंका है। इस बात को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर उठाने के लिए गए थे लेकिन सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा नहीं उठाने दिया। बहुजन समाज पार्टी के नेता आए समर्थन में
विज्ञापन

आंबेडकर चौक पर बहुजन समाज पार्टी के नेता ठाकुर अतरलाल ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार से शीघ्रता से कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन उन्होंने कहा कि हड़ताली नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की मांगे जायज है अगर दो दिन में सरकार इनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो 31 अक्तूबर को कनीना में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed