फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Sakhi Saheli family celebrated Nand Utsav with great enthusiasm; women danced to devotional songs.

Mahendragarh-Narnaul News: सखी सहेली परिवार ने हर्षोल्लास से मनाया नंद उत्सव, भजनों पर झूमीं महिलाएं

Mon, 07 Sep 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The Sakhi Saheli family celebrated Nand Utsav with great enthusiasm; women danced to devotional songs.
फोटो 01 नंद उत्सव मनाती सखी सहेली परिवार की महिलाएं। स्रोत: पाठक
नारनौल। सखी सहेली परिवार ने नंद उत्सव का बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ आयोजन किया। नंदोत्सव का शुभारंभ मुख्य यजमान संदीप शुक्ला एवं महक शुक्ला ने लड्डू गोपाल जी की पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ किया। इसके बाद सखी सहेली परिवार की महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में बधाई गीत गाए और नंद उत्सव की परंपरा अनुसार दही-मक्खन की मटकी फोड़ कर उत्सव मनाया।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों पर नृत्य कर माहौल को कृष्णमय बना दिया। सखियों ने जबरदस्त जुगलबंदी, मनोरंजक सवाल जवाब के बाद बधाई गीत गाकर एक दूसरे को नंदोत्सव की बधाई दी। महक शुक्ला ने सभी सखियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और इसी तरह हम सभी धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जुड़े रहें। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed