फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Rs 12 crore project to release 60 cusecs of water will be completed in a month

Mahendragarh-Narnaul News: 60 क्यूसेक पानी छोड़ने की 12 करोड़ रुपये की परियोजना एक माह में पूरी होगी

Tue, 27 May 2025 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 27 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The Rs 12 crore project to release 60 cusecs of water will be completed in a month
फोटो संख्या:-71 गांव भगडाना के नजदीक पाइप लाइन बिछाते हुए---संवाद
महेंद्रगढ़। गांव भगड़ाना स्थित दौहान नदी क्षेत्र में 60 क्यूसेक पानी छोड़ने की 12 करोड़ रुपये की परियोजना एक माह में पूरी हो जाएगी। इस बार जेएलएन नहर में बरसाती सीजन में मिलने वाले अतिरिक्त पानी को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इससे दस गांवों के भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है। इस परियोजना का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष दस प्रतिशत कार्य भी आगामी दस दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से जवाहरलाल नेहरू नहर के एमसी-5 के नजदीक से 60 क्यूसेक पानी की क्षमता वाली 1600 एमएम परिधि वाले सीमेंटेड पाइपों की पांच किलोमीटर लंबी लाइन दबाने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परियोजना पूरी होने के बाद भगड़ाना, माजरा खुर्द, माजरा कलां, सिसोठ, भगड़ाना, लावन, झूक, मालड़ा सराय, मालड़ा बास, पाली, जाट, भुरजट, बसई सहित अन्य गांवों के भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है।

डार्क जोन में शामिल जिला महेंद्रगढ़ के लिए जीवन रेखा कही जाने वाली जेएलएन नहर में हर वर्ष बरसात के मौसम में जुलाई से सितंबर माह तक तीन-चार माह अतिरिक्त पानी मिलता है। इस नहर में मिलने वाले अतिरिक्त पानी को क्षेत्र की 65 नहरों के माध्यम जिले के 436 जोहड़ों व 95 से अधिक बड़े जलघरों में पहुंचाया जाता है। जिलेभर के जोहड़ व जलघर लबालब होने के बाद भूजल स्तर में भी सुधार होगा।

फोटो संख्या:-71 गांव भगडाना के नजदीक पाइप लाइन बिछाते हुए---संवाद

फोटो संख्या:-71 गांव भगडाना के नजदीक पाइप लाइन बिछाते हुए---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed