फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The road to the medical college will be widened, and the road leading up to the Rajasthan border will also be improved.

Mahendragarh-Narnaul News: मेडिकल कॉलेज की सड़क होगी चौड़ी, राजस्थान बॉर्डर तक भी सुधरेगी सड़क

Tue, 20 Oct 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The road to the medical college will be widened, and the road leading up to the Rajasthan border will also be improved.
फोटो नंबर-03नारनौल से मेडिकल कॉलेज कोरियावास जाने वाला मार्ग। संवाद
नारनौल। कोरियावास स्थित मेडिकल कॉलेज को हरियाणा के साथ राजस्थान से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने की योजना पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। कॉलेज में ओपीडी सेवाएं शुरू होने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही को देखते हुए नारनौल से मेडिकल कॉलेज तक सड़क को फोरलेन करने और राजस्थान सीमा तक चौड़ा करने की तैयारी शुरू हो गई है।
लोक निर्माण विभाग ने मेडिकल कॉलेज तक सड़क को फोरलेन करने के लिए 33 करोड़ रुपये जारी होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं मेडिकल कॉलेज से राजस्थान बॉर्डर तक मौजूदा सड़क को चौड़ा करने के लिए 3.65 करोड़ रुपये का टेंडर दिया जा चुका है। इस हिस्से में सड़क की चौड़ाई 5 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर की जाएगी। विभाग के मुताबिक इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू होने के बाद अन्य सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। जैसे-जैसे सुविधाएं बढ़ेंगी, मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही और बढ़ेगी। नारनौल से मेडिकल कॉलेज तक का यह रास्ता हरियाणा के साथ राजस्थान से आने वाले लोगों के लिए भी अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की क्षमता बढ़ने से ट्रैफिक सुगम होगा और मरीज समय पर अस्पताल पहुंच सकेंगे। इसका फायदा कॉलेज के आसपास के गांवों के साथ राजस्थान सीमा से सटे गांवों को भी मिलेगा। बेहतर सड़क से वाहनों की बढ़ती आवाजाही को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी।

वर्जन:
कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक सड़क को फोरलेन करने के लिए 33 करोड़ रुपये की राशि जारी होने के बाद निर्माण से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज से राजस्थान बॉर्डर तक सड़क चौड़ी करने के लिए 3.65 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया गया है। इस हिस्से में सड़क की चौड़ाई पांच मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। -नरेंद्र कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article