{"_id":"66cc1729ded144b90506d749","slug":"the-road-on-the-main-road-going-from-subhash-park-is-dilapidated-narnol-news-c-196-1-nnl1005-115429-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सुभाष पार्क से जा रहे मुख्य मार्ग की सड़क जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सुभाष पार्क से जा रहे मुख्य मार्ग की सड़क जर्जर
Mon, 26 Aug 2024 11:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-05सुभाष पार्क से हुडा सेक्टर की ओर जाने वाली जर्जर सड़क। संवाद
नारनौल। शहर के सुभाष पार्क से जा रहे मुख्य मार्ग की सड़क जर्जर हालत में है। बारिश के दौरान मार्ग पर तीन-तीन फीट तक पानी भर जाता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग काफी समय पहले बनाया गया था। दोबारा नई सड़क बनाने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहें हैं, मगर समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि होंडा चौक से हुड्डा सेक्टर, जिला न्यायालय और लघु सचिवालय जाने के लिए यह एक मुख्य मार्ग है। सुभाष पार्क आने वाले लोग भी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। यह सड़क बहुत साल पहले बनाई गई थी, लेकिन अब सड़क जर्जर हालात में हैं। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि इस मार्ग पर सड़क का निर्माण किया जाए, जिससे लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
सड़क जर्जर हालात में है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे लोग इस मार्ग का उपयोग करने से कतराते हैं। मेरी दुकान है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण दूध, ब्रेड सहित अन्य सामान सप्लाई करने वाली गाड़ी इस मार्ग पर नहीं आती है। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
पुष्पा देवी, स्थानीय निवासी
हुडा सेक्टर और कोर्ट जाने के लिए यह एक मुख्य और सुगम मार्ग है। इस मार्ग पर सड़क बहुत साल पहले बनाई गई थी, जो अब जर्जर हालत में है। बारिश के समय सड़क पर तीन-तीन फीट तक पानी भर जाता है। इससे आवागमन करने में परेशानी होती है।
शिवा कुमार, स्थानीय निवासी
यह वार्ड का प्रमुख मार्ग है, इस मार्ग पर सड़क बनाने की मांग प्रशासन के समक्ष बहुत पहले रख चुके हैं। आचार संहिता लगने से पहले सड़क बनाने को लेकर मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक टेंडर नहीं दिए गए हैं। उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव के बाद सड़क बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
संदीप भाखर, पार्षद, वार्ड 27 नारनौल।