{"_id":"6908eb35eabdc55f21095713","slug":"the-road-from-krishna-colony-to-majra-bridge-could-not-be-built-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121392-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णा कॉलोनी से माजरा पुल तक नहीं बन पाई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णा कॉलोनी से माजरा पुल तक नहीं बन पाई सड़क
Mon, 03 Nov 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:68-कृष्णा कॉलोनी से गांव माजरा खुर्द तक बदहाल मार्ग---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के कृष्णा कॉलोनी से माजरा पुल तक एक किलोमीटर की बदहाल सड़क 23 वर्षों बाद भी नहीं बनाई जा सकी। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिससे आवागमन प्रभावित होता है। साथ ही दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।
एक किलोमीटर सड़क मार्ग पर गड्ढों की भरमार है जिससे बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने अनेक बार नगरपालिका को मौखिक रूप से अवगत कराया है लेकिन शहर की सरकार की चार योजना बीत जाने के बावजूद भी इस मार्ग की सुध नहीं ली गई है। यह मार्ग शहर और रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाला मुख्य और सबसे छोटा मार्ग है।
शहर व आसपास के गांव के लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। रेलवे फाटक पर अनेक बार लंबे समय तक जाम लगता है। इस मार्ग के सहारे गांव माजरा खुर्द अंडर पास से नीचे से सीधे शिव मंदिर के पास रेवाड़ी रोड तक पहुंच सकते हैं। गोशाला रोड, मसानी चौक से सीधे इस मार्ग का प्रयोग कर शहर की भीड़ से भी बचा जा सकता है। बारिश होने के कारण गड्ढे और भी गहरे हो गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
यह मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगरपालिका को शीघ्र ही इस सड़क का नव निर्माण करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।-- -- राहुल यादव, राहगीर
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इस मार्ग पर कृष्णा कॉलोनी व राम बिहार कॉलोनी बनी हुई है। कॉलोनी निवासी सुबह शाम सैर करने के लिए जाते है। नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि शीघ्रता से इस एक किलोमीटर मार्ग को बनवाया जाए।-- -कृष्ण जांगड़ा, राहगीर
-- -- -- -- --
- वर्जन:
शहर में सड़कों का निर्माण चल रहा है। इस मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। शहर में जो भी मार्ग जर्जर है उसके निर्माण के लिए पहले ही प्रस्ताव किए जा चुके हैं। शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए तेजी से काम चल रहा है।-- - रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
एक किलोमीटर सड़क मार्ग पर गड्ढों की भरमार है जिससे बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने अनेक बार नगरपालिका को मौखिक रूप से अवगत कराया है लेकिन शहर की सरकार की चार योजना बीत जाने के बावजूद भी इस मार्ग की सुध नहीं ली गई है। यह मार्ग शहर और रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाला मुख्य और सबसे छोटा मार्ग है।
विज्ञापन
शहर व आसपास के गांव के लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। रेलवे फाटक पर अनेक बार लंबे समय तक जाम लगता है। इस मार्ग के सहारे गांव माजरा खुर्द अंडर पास से नीचे से सीधे शिव मंदिर के पास रेवाड़ी रोड तक पहुंच सकते हैं। गोशाला रोड, मसानी चौक से सीधे इस मार्ग का प्रयोग कर शहर की भीड़ से भी बचा जा सकता है। बारिश होने के कारण गड्ढे और भी गहरे हो गए हैं।
विज्ञापन
यह मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगरपालिका को शीघ्र ही इस सड़क का नव निर्माण करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस मार्ग पर कृष्णा कॉलोनी व राम बिहार कॉलोनी बनी हुई है। कॉलोनी निवासी सुबह शाम सैर करने के लिए जाते है। नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि शीघ्रता से इस एक किलोमीटर मार्ग को बनवाया जाए।
- वर्जन:
शहर में सड़कों का निर्माण चल रहा है। इस मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। शहर में जो भी मार्ग जर्जर है उसके निर्माण के लिए पहले ही प्रस्ताव किए जा चुके हैं। शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए तेजी से काम चल रहा है।