{"_id":"67630b32b07f91d3ca079b48","slug":"the-road-built-at-a-cost-of-rs-57-lakh-became-dilapidated-after-six-months-narnol-news-c-203-1-sroh1011-113916-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 57 लाख रुपये से बनी सड़क छह माह बाद ही हो गई जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 57 लाख रुपये से बनी सड़क छह माह बाद ही हो गई जर्जर
Wed, 18 Dec 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 57 लाख रुपये की लागत से बना मार्ग दो साल में ही जर्जर हो गया। इस पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मसानी चौक व श्री गोशाला के पास दो-दाे फिट गहरे गड्ढे हो गए हैं। लोगों की बार-बार मांग पर यह मार्ग बना था। यह सड़क सबसे व्यस्तम सड़कों में है। प्रतिदिन इस मार्ग से 10 हजार से अधिक वाहन गुजरते है। यह मार्ग करीब 50 गांवाें से जुड़ा हुआ है। मसानी माता मंदिर के पास तो बुरा हाल है। शहर में पहुंचने के लिए गांवों के लोगों को इन गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है। करीब दो वर्ष पहले यह मार्ग नगर पालिका के प्रशासक रहे एसडीएम दिनेश कुमार ने बनवाया था। बनने के 6 महीने बाद ही सड़क जर्जर हो गई। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से इस मार्ग का पैचवर्क नहीं किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -
बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके कारण वाहन चालकों को गढ्ढों का अंदाजा नहीं होता है। अधिकतर बाइक चालक तो गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते है। नपा प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।- अमित शर्मा, सीगड़ा
विज्ञापन
-- -- -- -- --
दो वर्ष पहले नगर पालिका ने यह मार्ग बनवाया था। 6 महीने बाद मार्ग पर जगह-जगह पर गड्ढे हो गए। इसके कारण गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग 50 गांवों को जोड़ता है।- धर्मवीर सैनी
-- -- -- --
मसानी चौक पर तो सड़क का बुरा हाल है। यहां पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। पास में ही माता का मंदिर है। जब यहां पर लोग पूजा करने के लिए आते है तो उनको इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। इससे परेशानी होती है।- दुलीचंद यादव
-- -- -- --
श्री गोशाला के मुख्य द्वार के पास दो-दो फिट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। नगर पालिका इन गड्ढों को पैचवर्क नहीं करवा रही है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को होती है।- मनोज
-- -- -- -- -
वर्जन:
मसानी चौक से रेलवे फाटक तक करीब एक किलोमीटर का मार्ग बदहाल हो चुका है। इस मार्ग के लिए निर्माण को लेकर टेंडर ओपन कर दिया गया है। शीघ्र ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के सामने टोहाना जाने के लिए बस में सवार होने के लिए उमड़ी यात्रियो