फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Retired Employees' Association will stage a protest on September 29 and 30.

Mahendragarh-Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ 29 और 30 सितंबर को देंगे धरना

Sun, 02 Aug 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The Retired Employees' Association will stage a protest on September 29 and 30.
फोटो 4यादव धर्मशाला में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य।स्रोत:
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संघ की ओर से 29 और 30 सितंबर को नारनौल स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर 24 घंटे का धरना दिया जाएगा। इसमें आठवें वेतन आयोग का लाभ, कोरोना काल के दौरान रुके महंगाई भत्ते का भुगतान और कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में निर्णय यादव धर्मशाला में आयोजित संघ की जिला स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ने की जबकि संचालन जिला सचिव रोशन लाल निंबल ने किया। बैठक में 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने और 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा कि आठवें वेतन आयोग को लेकर सरकार का रुख पहले के वेतन आयोगों से अलग है। उन्होंने पेंशनरों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन की ओर से 12 दिसंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राज्य प्रधान जगनलाल निनानिया ने सभी सदस्यों से सितंबर में होने वाले धरने में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed