फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the responsibility of the goverment on rain french crop after artical in the market-jp dalal

फसल मंडी में आने के बाद बारिश से भीगने पर जिम्मेवारी सरकार की : जयप्रकाश दलाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
the responsibility of the goverment on rain french crop after artical in the market-jp dalal
नारनौल। अन्नदाता की फसल मंडी में आने के बाद बारिश से भीग जाने पर सरकार की जिम्मेवारी होगी। उक्त बातें रविवार की शाम अटेली अनाज मंडी में सरसों खरीद का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कही। उनके साथ प्रदेश के सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव व अटेली के विधायक सीताराम यादव भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार और अधिक सरसों की खरीद सरकार द्वारा की जाएगी। सरसों की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। राज्य की 163 मण्डियों में सरसों की खरीद का कार्य 15 अप्रैल, से शुरू हो चुका है व गेहूं की खरीद 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। जिसके लिए मण्डियों में सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से उत्पन्न हुए संकट में भी सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्घ है। उन्होंने कहा कि मण्डियों में प्रतिदिन सुबह और दोपहर को  50-50 किसानों को पहले दिन एसएमएस पर संदेश भेजकर अपनी सरसों बेचने के लिए मंडी बुलाया जाता है ताकि कोरोना वायरस के मद्देनजर मंडियों में भीड़ न हो। इसी प्रकार गेहूं के लिए भी संबंधित किसानों को एक दिन पहले ही एसएमएस पर संदेश भेजकर उन्हें मण्डी में गेहूं बेचने के लिए बुलाया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय विधायक सीताराम यादव  ने  कहा कि कीसी भी किसान भाई को सरसों खरीद के दौरान कोई भी असुविधा हो तो किसी भी समय उनसे मिल सकता है। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन कर्मवीर यादव, सुरेश शर्मा, सुगन चंद सैनी सुरेश प्रधान सुंदरह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ थान सिंह,डॉ सतपाल खैरवाल, अन्नु प्रधान सेहलंग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed