फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The railway authorities have dumped equipment on the road leading to Tobra, blocking the route.

Mahendragarh-Narnaul News: तोबड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे ने डाला सामान, मार्ग अवरुद्ध

Wed, 17 Dec 2025 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The railway authorities have dumped equipment on the road leading to Tobra, blocking the route.
फोटो 22तोबड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे द्वारा डाला गया सामान दिखाते स्थानीय लोग।स्रोत ग
मंडी अटेली। रेलवे लाइन ओवर ब्रिज के नीचे बने अंडरपास के साथ से तोबड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर सामान डालने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इससे स्थानीय और काम-धंधे से जुड़े लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फाटक संख्या 30 सी पर रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास का निर्माण किया गया था। अंडरपास के साथ-साथ तोबड़ा से अटेली की ओर आने-जाने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता भी छोड़ा गया था लेकिन अब उसी रास्ते पर रेलवे सामान रखकर अवरोध कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास की चौड़ाई कम होने के कारण वहां से बड़े वाहन नहीं गुजर सकते। इसी वजह से ऊपर से वैकल्पिक रास्ता छोड़ा गया था, जिसे अब बंद कर देने से समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश में खराब हो जाते हैं। इस मार्ग पर रहने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं को रोजमर्रा के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पार्षद बाबूलाल जांगिड़, महेंद्र ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां से रेलवे सामान हटवाकर पक्की सड़क का निर्माण करवाए ताकि लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed