फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Race for JBT-D.El.Ed Admissions Begins: Applications for 2,500 Seats Open Until the 11th

Mahendragarh-Narnaul News: जेबीटी-डीएलएड दाखिलों की दौड़ शुरू, 2500 सीटों पर 11 तक होगा आवेदन

Fri, 08 May 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The Race for JBT-D.El.Ed Admissions Begins: Applications for 2,500 Seats Open Until the 11th
महेंद्रगढ़। जिले में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) और डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 11 मई तक आवेदन कर सकते हैं। जिले के 40 डीएलएड कॉलेजों में करीब 2500 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

दो वर्षीय जेबीटी कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। सीटों का आवंटन कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार पहली मेरिट सूची 13 मई को जारी होगी और चयनित अभ्यर्थी 16 मई तक फीस जमा करवा सकेंगे। कॉलेज बदलने के लिए 18 और 19 मई का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची 19 मई शाम 3 बजे जारी होगी, जिसके चयनित विद्यार्थी 22 मई तक फीस जमा कर पाएंगे। इसके बाद 25 मई को विकल्प परिवर्तन और 26 मई को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। तीसरी सूची के अभ्यर्थियों को 28 मई तक फीस जमा करनी होगी।

----------------
- वर्जन:
डीएलड की प्रदेश में 320 डीएलएड कॉलेज हैं और इनमें 1900 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक समय रहते आवेदन कर दें और सूची में नाम आने पर समय से दाखिला लेना सुनिश्चित करें। -सुरेंद्र कुमार, अध्यक्ष, राव जयराम कॉलेज, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed