फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The quality was already poor, now the drizzle has increased the moisture in the millet.

Mahendragarh-Narnaul News: पहले से खराब थी गुणवत्ता, अब बूंदाबांदी ने बढ़ा दी बाजरे में नमी

Tue, 30 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The quality was already poor, now the drizzle has increased the moisture in the millet.
फोटो संख्या:-75 महेंद्रगढ़ की अनाज मडी मे हल्की बूंदाबादी के बाद नमी को सुखाने के लिए हटाए गए त
महेंद्रगढ़। अनाज मंडियों में पहले से ही खराब गुणवत्ता के चलते बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो रही है। वहीं अब बूंदाबांदी ने बाजरे में नमी व किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अब मौसम विभाग की ओर से सात अक्तूबर तक मौसम में बदलाव व हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में खुले में पड़े करीब 370 टन बाजरे की ढेरियों को आढ़तियों के तिरपालों का सहारा है। आठ दिनों से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। किसी भी सरकारी खरीद एजेंसी की ओर से बाजरे का एक दाना तक नहीं खरीदा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार अत्यधिक बारिश के कारण बाजरे की गुणवत्ता काफी प्रभावित हुई है। प्रदेश सरकार 23 सितंबर से मंडियों में आनन-फानन सरकारी खरीद शुरू करने की घोषणा तो कर दी लेकिन आठ दिनों में एक दाना तक नहीं खरीदा। वेयर हाउस की ओर से लिए गए नमूने फेल है। अब सरकारी खरीद शुरू करने के लिए भी जिम्मेदारों को निजी खरीद एजेंसियों व फर्माें का इंतजार किया जा रहा है। वेयर हाउस एवं मार्केट कमेटी के जिम्मेदार भी अब आढ़तियों पर जल्द निजी एजेंसियों व फर्माें को उपज बिक्री करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। 3700 क्विंटल में से अभी तक महेंद्रगढ़ मंडी में केवल 350 क्विंटल बाजरे की ही खरीद हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
- मंडी में नहीं है टिनशेड, खुले में रखी है पैदावार
महेंद्रगढ़ में 78 साल पूर्व बनी मंडी में टिनशेड नहीं हैं। हर साल मौसम खराब होने के बाद जिम्मेदारों से लेकर व्यापारियों व किसानों के लिए फसल को मंडी में पहुंचने के बावजूद भी सुरक्षित रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। यदि तेज बारिश होती है तो तिरपालों के बीच से भी पानी गुजरने से ढेरियों के बीच पहुंचने से बाजरे पर संकट खड़ा हो सकता है। वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में चार से आठ अक्तूबर के बीच बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
-------------
- वर्जन:
महेंद्रगढ़ मंडी में निजी खरीद एजेंसियों और निजी फर्माें के माध्यम से बाजरे की खरीद की जा रही है। अभी तक दस किसानों का करीब 340 क्विंटल बाजरा खरीद जा चुका है। आढ़तियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह निजी खरीद एजेंसियों और फर्माें से संपर्क कर जल्द से जल्द उपज बिक्री का प्रयास करें जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो। - आनंद यादव, प्रचेजर वेयरहाउस महेंद्रगढ़।

--------------
- वर्जन: 2
अनाज मंडी में पड़ी उपज को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। सभी आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं कि ढेरियों को बरसात में भीगने से बचाव के पूरे प्रबंध रखें। साथ ही कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है तथा मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी की हुई हैं।
--- जितेंद्र सिंह, सचिव मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed