फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The problems of city residents will increase for drinking water, water will come in the canal after five days

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल के लिए बढ़ेगी शहरवासियों की परेशानी, पांच दिन बाद नहर में आएगा पानी

Sun, 23 Jun 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
The problems of city residents will increase for drinking water, water will come in the canal after five days
फोटो संख्या:52- देवास जलघर में बिना पानी के सूखा टैंक नंबर एक--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति का इंतजार कर रहे शहरवासियों को अब आपूर्ति के लिए अब एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा। जिम्मेदारों का दावा है कि आगामी 28 को नहरों में पानी पहुंचेगा। इसके बाद गांव देवास स्थित नहरी पानी आधारित जलघर के टैंक को भरा जाएगा।
विज्ञापन

इस समय जलघर के चार टैंक में एक नंबर में पानी सूख चुका है और दो नंबर में सिर्फ छह फीट व तीन व चार नंबर टैंक में महज दो से ढाई फीट ही पानी शेष है। गत एक जून को नहर बंद हो गई थी। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत 10 जून से ही पानी की राशनिंग शुरू कर दी गई थी। पिछले 13 दिनों से शहर में मांग के अनुरूप आधे पानी की ही आपूर्ति की जा रही है। तय समय पर नहरी पानी नहीं पहुंचा तो लोगों की समस्याएं और अधिक बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन शहर की आबादी को है 6.45 लाख लीटर पानी की जरूरत
शहर की 50 हजार की आबादी को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 155 लीटर पानी के हिसाब से कुल 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता है, लेकिन इस समय महज 3.25 लाख लीटर ही पानी आपूर्ति किया जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के गांव देवास स्थित नहरी पानी पर आधारित जलघर के एक व दो नंबर टैंको में 12-12 फीट व तीन व चार नंबर 15-15 फीट तक पानी भरने की क्षमता है। इनमें एक सुख चुका है और एक में छह फीट व दो टैंक में महज दो से ढाई फीट ही पानी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग कर सकता है सिर्फ 10 दिन नियमित पेयजल आपूर्ति
नहरी पानी पर आधारित देवास जलघर में 85 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार टैंक बने हुए हैं। प्रतिदिन शहर की आबादी को 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इस हिसाब से जन स्वास्थ्य विभाग के पास शहर को नियमित आपूर्ति के लिए महज 10 दिनों का ही पानी स्टोर हो सकता है। इसके बाद विभाग द्वारा पानी की राशनिंग शुरू कर दी जाती है। एक सप्ताह के समय में नहरी पानी नहीं पहुंचा तो राशनिंग के हिसाब से भी पानी आपूर्ति करना जिम्मेदारों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहेगा। देवास जलघर में तीन बोरवेल भी बने हुए हैं, लेकिन इन बोर से पेयजल आपूर्ति बनाए रखना चुनौती से कम नहीं है।
गत एक जून को नहरी पानी की आपूर्ति बंद हुई थी अब 28 जून को नहर में पानी आने की संभावना है। विभाग के पास शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए देवास व शहर के आसपास 12 बोरवेल हैं। नहरी पानी आने के बाद सभी टैंक को भर लिया जाएगा। इसके बाद नियमित रूप से शहर में पानी की आपूर्ति की जाएगी।

-दीपचंद, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:52- देवास जलघर में बिना पानी के सूखा टैंक नंबर एक--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:52- देवास जलघर में बिना पानी के सूखा टैंक नंबर एक--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:52- देवास जलघर में बिना पानी के सूखा टैंक नंबर एक--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:52- देवास जलघर में बिना पानी के सूखा टैंक नंबर एक--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:52- देवास जलघर में बिना पानी के सूखा टैंक नंबर एक--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:52- देवास जलघर में बिना पानी के सूखा टैंक नंबर एक--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed