फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The prices of dry fruits have increased by Rs. 200 to 300 per kilogram.

Mahendragarh-Narnaul News: ड्राई फ्रूट्स के दामों में 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज

Fri, 16 Jan 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The prices of dry fruits have increased by Rs. 200 to 300 per kilogram.
फोटो नंबर-29शहर की एक दुकान में बिक्री के लिए रखे ड्राईफ्रूट। संवाद
नारनौल। ईरान में चल रहे आंतरिक विवाद का असर हरियाणा के नारनौल में भी देखने को मिल रहा है। यहां ड्राई फ्रूट्स के दामों में 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। ईरान से आयात होने वाले पिस्ता, केसर और मामरा बादाम की सप्लाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान के रास्ते ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई बंद है। इसके ड्राई फ्रूट्स अफगानिस्तान से ईरान के रास्ते भारत पहुंचते थे। ईरान से आयात के साथ-साथ अफगानिस्तान से सप्लाई भी प्रभावित है।
विज्ञापन

शहर के दुकानदार आदित्य, ईश्वर और गोविंद ने बताया कि महंगाई के चलते ग्राहक अब बहुत कम मात्रा में ही ड्राई फ्रूट्स खरीद रहे हैं। पहले जहां लोग नियमित रूप से ड्राई फ्रूट्स लेते थे, अब केवल जरूरत पड़ने पर ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि करीब दस दिन पहले जो बादाम 750 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब वही 900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि बादाम के दाम बढ़ने का एक कारण ईरान में चल रहे आंतरिक विवाद और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव भी है।
इसके अलावा बाजार में काजू विभिन्न किस्मों में उपलब्ध है जिनकी कीमत 900 रुपये से लेकर 1200 रुपये प्रति किलो तक चल रही है। किशमिश 350 से 700 रुपये, पिस्ता 1200 से 1300 रुपये और अखरोट 1000 से 1500 रुपये प्रति किलो तक अलग-अलग वैरायटी में बिक रहा है।

दुकानदारों का कहना है कि यदि ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले समय में इनकी बिक्री पर और भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे छोटे व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed