{"_id":"6acfd9cf81d67a2c990d04b0","slug":"the-portal-was-closed-for-an-hour-on-wednesday-and-farmers-were-left-stranded-in-queues-despite-the-roster-narnol-news-c-203-1-mgh1004-130995-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रोस्टर तो बना, व्यवस्था नहीं बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रोस्टर तो बना, व्यवस्था नहीं बनी
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- अनाज मंडी में ट्रॉली से बाजरे के बैग को उतारते किसान--संवाद
महेंद्रगढ़। अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के दौरान किसानों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। रोस्टर के अनुसार किसान फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं लेकिन आवक ज्यादा होने और उठान धीमा होने से बाजरा डालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही। बुधवार सुबह करीब एक घंटे पोर्टल बंद रहने से भी किसानों की परेशानी बढ़ गई।
सुबह 11 बजे पोर्टल बंद हो गया जिससे न गेटपास कटे और न ही बायोमीट्रिक हो पाई। मंडी में किसानों की लंबी लाइन लग गई और जाम की स्थिति बन गई। कई बार किसानों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
सूचना मिलने पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. अजय यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए और बाजरे की खरीद शांतिपूर्वक करवाने को कहा। करीब 12:30 बजे पोर्टल शुरू होने के बाद गेटपास और बायोमीट्रिक का काम फिर शुरू हुआ।
विज्ञापन
मंडी में अब तक 1730 किसानों से 45398.5 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। 2060 किसानों का 54389.4 क्विंटल बाजरा मंडी में आ चुका है। वहीं 623 किसानों का 17653 क्विंटल बाजरा अभी भी बाकी है। इसके बावजूद परिसर में जगह की कमी बनी हुई है।
..............
रोस्टर के अनुसार बाजरा लेकर मंडी पहुंचा था लेकिन यहां फसल डालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली। सुबह पोर्टल बंद होने से भी काम प्रभावित हुआ। अव्यवस्था के कारण हमें घंटों इंतजार करना पड़ता है।-धर्मपाल जोश, किसान, जाटवास
....................
आज रोस्टर के अनुसार हमारे गांव का नंबर था। सुबह पोर्टल बंद होने से मुझे घंटों इंतजार करना पड़ा। मंडी में आवक के हिसाब से उठान की व्यवस्था तेज होनी चाहिए। जब पहले खरीदे गए बाजरे का उठान समय पर नहीं होगा, तो नई फसल डालने के लिए जगह कैसे मिलेगी?-राजकुमार जोशी, किसान, जाटवास
वर्जन:
मंडी में जाम से छुटकारा दिलाने और किसानों की सुविधा के लिए रोस्टर लागू किया गया है। किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए कमेटी की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को गेटपास काटने के बारे में जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। -नरेंद्र, सचिव, मार्केट कमेटी, महेंद्रगढ़।