फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The people of the state want change in the system: Anurag Dhanda

प्रदेश की जनता व्यवस्था में चाहती है बदलाव : अनुराग ढांडा

Sat, 16 Dec 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The people of the state want change in the system: Anurag Dhanda
फोटो संख्या:83- आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के दौरान हवन करते आप वरिष्ठ उपप्रध
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रदेश की जनता सत्ता में ही नहीं बल्कि व्यवस्था में भी बदलाव चाहती है। भाजपा, कांग्रेस और इनेलो का कुचक्र चला आ रहा है। आम लोगों को पर्याप्त बिजली व पानी, अच्छे स्कूल और अच्छे अस्पताल, युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही हैै। किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। ये बातें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उप प्रधान अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक के नजदीक से हवन के साथ बदलाव यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हर तरीके से जनता परेशान है। इसलिए आम जनता की आवाज पर आम आदमी पार्टी ने बदलाव यात्रा शुरू की है। कहा कि जब अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि बदलाव की शुरुआत कहां से होगी तो उन्होंने कहा कि वीर भूमि से जहां से राव तुलाराम ने आजादी का संघर्ष शुरू किया था। यहां से जो बदलाव का नारा उठेगा वो पूरे हरियाणा में हर विधानसभा तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में कांग्रेस ने विधानसभा में जनता का एक भी मुद्दा नहीं उठाया। अब सड़क पर बदलाव यात्रा निकलेगी और पूरे हरियाणा के युवा, गरीब, किसान, महिलाओं और हर वर्ग को जोड़ते हुए ये बदलाव यात्रा हरियाणा की राजनीति के साथ-साथ 2024 में व्यवस्था बदलने का काम करेगी।
विज्ञापन

ढांडा 11 बजे राव तुलाराम चौक पहुंचे थे। बालाजी मंदिर में हवन के बाद राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बदलाव यात्रा की शुरूआत की। इसके बाद राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक, सब्जी मंडी रोड, परशुराम चौक, मसानी चौक, मेघनवास चौक होते हुए बवानियां होते हुए अटेली विधान सभा में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, रविंद्र मटरू, सत्यनारायण यादव, धनराज कूंडु, गीता श्योराण, जगवीर हुड्डा, बिजेंद्र हुड्डा, महेंद्र राता, समेत अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह बदलाव यात्रा प्रदेश की 90 विधानसभाओं में निकाली जाएगी। 24 दिसंबर तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में बदलाव का संदेश देंगे।


-
कांग्रेस ने 25 साल राज किया लेकिन कुछ नहीं बदला
अनुराग ढांडा ने कहा कि पहले जितनी भी यात्राएं निकलीं उससे हरियाणा को कुछ नहीं मिला। यदि राहुल गांधी की यात्रा की बात करें तो कांग्रेस ने हरियाणा पर 25 साल राज किया लेकिन बदला कुछ नहीं। भाजपा कितनी यात्राएं निकाल रही हैं, इससे कुछ नहीं मिलेगा। 9 साल से प्रदेश की जनता त्रस्त है। अब यात्रा निकालकर क्या बदलना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का लक्ष्य स्पष्ट है, हम व्यवस्था बदलना चाहते हैं। कहा, भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी से घबराई हुई है। इसलिए झूठे केसों में आम आदमी पार्टी के नेताओं के जेलों में डाला जा रहा है।


-----------
तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस को सोचना चाहिए
इंडिया गठबंधन के सवाल पर ढांडा ने कहा कि तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस को सोचना चाहिए। यदि उनके पास रणनीति, नेतृत्व और क्षमता नहीं है तो जो बाकी सहयोगी दल हैं जिन्होंने अलग-अलग जगहों पर भाजपा को टक्कर दी है। उनको लेकर और रणनीति बनाकर इंडिया गठबंधन को कामयाब किया जा सकता है। यदि कांग्रेस अहंकार छोड़कर सभी दलों को साथ लेकर आगे बढ़ती है तो 2024 में भाजपा की हार निश्चित है। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है लेकिन प्रदेश में 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अहीरवाल के साथ दोहरा व्यवहार किया है। 2014 में घोषित हुई एम्स की 9 साल बीतने के बाद भी नींव नहीं रखी गई है। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले दक्षिण हरियाणा में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने का वादा किया था लेकिन कोई काम नहीं किया क्योंकि भाजपा सरकार दक्षिण हरियाणा के विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं। आम आदमी पार्टी ही दक्षिणी हरियाणा का विकास कर सकती है। जिस तरह समर्थन मिल रहा है उसके आधार पर प्रदेश में 2024 में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed