{"_id":"6980f0600d84e8235504c716","slug":"the-pea-business-has-picked-up-pace-during-the-wedding-season-narnol-news-c-203-1-sroh1011-123747-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विवाह के सीजन में मटर कारोबार ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विवाह के सीजन में मटर कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- सब्जी मंडी में रेहड़ी पर रखी मटर---संवाद
महेंद्रगढ़। शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत होते ही मटर की मांग बढ़ गई है। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन करीब 35 क्विंटल मटर की खपत हो रही है जो सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक है।
पिछले महीने मीटर 100 रुपये के डेढ़ किलो के हिसाब से मिल रहे थे। अब हरे मटरों की स्थानीय आपूर्ती होने के कारण हरे मटर 30 रुपये किलो के हिसाब से मिल रहे है।
सब्जी विक्रेताओं रामनिवास, संजू, सीताराम सैनी, वासुदेव ने बताया कि मांग अधिक होने के कारण दुकानदार ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए पहले से ही पर्याप्त स्टॉक कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की कमी न हो।
विज्ञापन
मंडी में सुबह से ही लोग मटर की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच जाते है। होटल, कैटरर्स व हलवाई भी थोक में मटर की खरीद कर रहे हैं क्योंकि शादी समारोहों में पनीर-मटर, मटर पुलाव की खास मांग रहती है।
उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों से ताजा मटर की आवक हो रही है। किसान भी इस सीजन में अच्छी कीमत मिलने से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। जैसे-जैसे शादी-विवाह की तिथियां नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे मांग और बढ़ रही है।
ग्राहक पंकज, प्रेम, रमेश, सुरेश, धर्मेंद्र ने बताया कि शादी के कार्यक्रमों में सब्जियों की खरीद बढ़ रही है व मटर हर घर की पहली पसंद है। 30 रुपये प्रति किलो की दर को वे उचित मान रहे हैं।