{"_id":"69cc048a62a97191610e0524","slug":"the-path-has-been-cleared-for-the-establishment-of-primary-health-centers-in-the-villages-of-pali-and-khatodra-narnol-news-c-203-1-sroh1010-125252-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाली और खातौदड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाली और खातौदड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने का रास्ता साफ
विज्ञापन
फोटो संख्या:55 ग्राम पंचायत खातोदड़ा में आरती राव का आभार जताते ग्रामीण। ग्रामीण
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ खंड के गांव पाली और खातौदड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। दोनों ही गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से आसपास के 20 से अधिक गांवों की करीब 60 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। दोनों गांवों की पंचायतों ने पगड़ी पहनाकर स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। शिलान्यास के लिए भी जल्द समय देने की मांग की।
विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि पाली ग्राम पंचायत द्वारा जमीन का प्रस्ताव न दिए जाने के कारण प्रक्रिया कुछ दिनों के लिए अटकी थी। अब पंचायत की तरफ से जमीन का पट्टा एक रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष के हिसाब से स्वास्थ्य विभाग के नाम करवा दिया गया है।
वहीं गांव खातोदड़ा में भी राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्र सरकार की तरफ से लगभग 1.5 वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई थी। मई 2024 में राज्य सरकार की तरफ से इसकी मंजूरी देकर केंद्र सरकार को भेजी गई थी। मुख्यमंत्री की गत वर्ष 18 मई को महेंद्रगढ़ में आयोजित रैली में खातोदड़ा की जगह गलती से खातोद की घोषणा कर दी थी लेकिन बाद में ग्राम पंचायत खातोदड़ा का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री से मिला और मामला रखा। स्वास्थ्य मंत्री ने मामला मुख्यमंत्री के सामने रखा था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
सांसद ने भी सीएम से की थी पैरवी
सांसद ने भी मुख्यमंत्री के सामने प्रथम चरण में ग्राम खातोदड़ा और दूसरे चरण में ग्राम खातोद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की पैरवी की थी। संदीप मालड़ा ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र पाली का साइट प्लान मुख्य वास्तुकार के पास भेजा जा चुका है। जल्द मंजूर करने के लिए सांसद धर्मबीर सिंह ने संबंधित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्य वास्तुकार को पत्र भी लिखा है। साथ ही सिविल सर्जन को उप स्वास्थ्य केंद्र खातोदड़ा का साइट प्लान भी जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -
यह होगा बजट
गांव पाली में 1 एकड़ 1 कनाल और 2 मरला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाया जाएगा जबकि गांव खातोदड़ा में 9 कनाल 2 मरला में भवन बनेगा। एक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर लगभग 4.57 करोड़ की लागत आएगी।