फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The number of young smokers has increased by 25 percent over the past five years.

Mahendragarh-Narnaul News: पांच साल में धूम्रपान करने वालों में 25 प्रतिशत युवाओं की संख्या बढ़ी

Fri, 13 Mar 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The number of young smokers has increased by 25 percent over the past five years.
फोटो 02बस स्टैंड पर बीड़ी पीता व्य​क्ति। संवाद
नारनौल। जिले में पांच सालों में सिगरेट पीने वालों की संख्या में करीब 25 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है जिनमें ज्यादातर युवाओं की संख्या है। स्कूल व कॉलेजों में पढ़ने वाले युवा स्टाइल मारने व स्टेटस दिखाने के लिए सिगरेट पीना शुरू करते हैं लेकिन बाद में वे आदी हो जाते हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के बताया कि पांच सालों में सिगरेट पीने वालों की संख्या में करीब 25 प्रतिशत युवाओं की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो 10 से लेकर 15 सालों से इस व्यसन के आदी रह चुके थे लेकिन अब उन्होंने धूम्रपान की लत से बिलकुल तौबा कर ली है। उनके अनुसार शुरुआत में उन्होंने सिगरेट शौकिया तौर पर शुरू की थी और बाद में वे इसके आदी होते चले गए।
विज्ञापन

एक साल में 508 लोगों ने नशा छोड़ा
नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 41 में बने तंबाकू निवारण केंद्र में गत 12 माह में सिगरेट बीड़ी की लत छोड़ने के लिए आने वाले युवाओं की संख्या 508 रही है जबकि इनमें से इस लत को पूरी तरह से छोड़ पाने में केवल 10 ही सफल हुए हैं इसके अलावा हर माह नागरिक अस्पताल में 300 से अधिक लोग इस लत को छोड़ने के लिए काउंसलिंग करवाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंचार्ज एनटीसीपी डॉ. अनिल यादव के मुताबिक पिछले एक साल में जिले में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले 53 लोगों के चालान काटे गए और इनसे कुल 1250 रुपये का चालान वसूला गया है।
स्कूल में पढ़ने के दौरान कभी कभार शौक के तौर पर सिगरेट पीता था। उसके बाद खुद खरीद कर पीने लगे। करीब दस साल सिगरेट पीने के बाद बेटी की जिद पर अब दो साल से छोड़ दी।

जितेंद्र उर्फ जीतू, हुडा सेक्टर।
करीब 15 साल तक शराब व सिगरेट का आदी रहा। चार साल पहले पापा ने सिगरेट पीते हुए देख लिया था हालांकि इस बात को लेकर उन्होंने आज तक कुछ नहीं बोला लेकिन ये बात हमेशा मुझे असहज करती रही। अब तीन साल से शराब व सिगरेट दोनों को छोड़ दिया।
हिमांशु गुप्ता, निजामपुर रोड


11वीं में था तक दोस्तों के साथ सिगरेट पीनी शुरू की थी। ये कब आदत बन गई यह पता ही नहीं चला। शादी के बाद इसी को लेकर रोज बहस होती थी। अब करीब ढाई साल हो गए सिगरेट को हाथ नहीं लगाया है।


योगेश कुमार, कैलाश नगर।
वर्जन:
काफी युवा केंद्र में आते हैं अपनी सिगरेट की लत छोड़ने के लिए। शुरूआत में शौक के तौर पर पीना शुरू करते हैं इसके बाद उन्हें आदत हो जाती है। इनमें से कुछ स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव कैंसर के डर के चलते अपनी लत को छोड़ पाने में सफल भी हो जाते हैं।
डॉ. अनिल यादव, इंचार्ज, तंबाकू निवारण केंद्र, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed