{"_id":"695ff1d157e97452a20e9808","slug":"the-number-of-patients-with-cervical-or-slipped-disc-problems-has-increased-at-the-hospital-narnol-news-c-203-1-mgh1006-123087-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में बढ़े सर्वाइकल व स्लिप डिस्क के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में बढ़े सर्वाइकल व स्लिप डिस्क के मरीज
विज्ञापन
फोटो संख्या:67 महिला मरीज की जांच करते हुए डॉ. राहुल यादव। संवाद
महेंद्रगढ़। ठंड के कारण अस्पताल में सर्वाइकल और स्लिप डिस्क के मरीज बढ़े हैं। एक माह में सर्वाइकल व स्लिप डिस्क की ओपीडी दोगुना हो गई है। अब सर्वाइकल के मरीजों की ओपीडी का आंकड़ा 30 पर पहुंच गया है।
नागरिक अस्पताल के सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल यादव ने बताया कि ठंड के कारण सर्वाइकल और स्लिप डिस्क का दर्द बढ़ता है क्योंकि मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, रक्त संचार कम होता है जिससे अकड़न और दर्द बढ़ता है।
वहीं उन्होंने कहा कि इसके साथ लंबे समय तक झटके लगने व वजन उठाना से भी यह समस्या आती है। अगर नियमित रूप से कसरत करें और शारीरिक गतिविधियां उचित रखें तो किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
वहीं, लोग ठंड में शारीरिक गतिविधियों से किनारा करते हैं और एक ही मुद्रा में रहते हैं या सामान्य क्रिया करके वापस पहले की स्थिति में ही आ आ जाते हैं। इससे भी लोगों में गर्दन में अकड़न, हाथ व पैरों में दर्द, कमर में दर्द की समस्या होने लगती है। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखने से इन रोगों से छुटकारा मिल सकता है।
-- -- -- --
सर्वाइकल व स्लिप डिस्क से बचाव
- अधिक देर तक एक ही मुद्रा में न रहें।
- सोने का भी उचित तरीका अपनाएं।
- अधिक देर तक झुककर काम न करें।
- वजन को झटके के साथ न उठाएं।
- ब्रेकर व गड्ढों पर वाहन धीरे चलाएं।
- नियमित रूप से कसरत करें।