{"_id":"69289486151c39b4c10df125","slug":"the-nqas-team-inspected-the-arrangements-at-the-civil-hospital-narnol-news-c-196-1-nnl1003-132798-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में एनक्यूएएस की टीम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में एनक्यूएएस की टीम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Thu, 27 Nov 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-13नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में सफाई व फायर सिस्टम के बारे जानकारी लेते टीम के
नारनौल। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीम ने वीरवार को नागरिक अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं को लेकर जांच की गई। जांच के लिए आई चिकित्सक टीम द्वारा नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड व आपात कालीन वार्ड सहित सभी 15 विभागों की जांच की गई।
नोडल अधिकारी डॉ. रिंकू शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है। इसमें प्रदेश स्तर पर प्रथम रहने वाले अस्पताल को अवार्ड देने सहित नेशनल स्तर के लिए चयन किया जाएगा।
इस दौरान अस्पतालों जो-जो कमियां है उन्हें दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा अस्पताल की पूरी रिपोर्ट महानिदेशक पंचकुला को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी यह प्रदेश स्तर की जांच है और इसमें चयनित अस्पतालों का चयन नेशनल के लिए होगा। इसके बाद नेशनल स्तर की टीम भी जांच करेगी।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में जांच करने आई टीम ने सफाई का निरीक्षण करने साथ-साथ सामान के रख रखाव के बारे में भी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली। टीम ने गीले व सूखे कूड़े कचरे को अलग-अलग डालने के साथ अस्पताल में सफाई किस तरह की जाती है इसके बारे में जानकारी ली।
इसके अलावा आपातकालीन वार्ड में तैनात कर्मचारियों को नियमित प्रयोग करने वाले सामान को किस तरह रखना चाहिए इसके बारे में बताया। गायनी वार्ड में प्रसूता महिलाओं को दी जाने वाली डाइट सहित रिकार्ड, फायर सिस्टम व मरीजों के साथ आए परिजनों से भी अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।