{"_id":"67e198d1e7af724f80081207","slug":"the-municipality-has-taken-care-of-the-maintenance-of-the-citys-only-huda-park-20-lakhs-will-be-spent-for-its-maintenance-narnol-news-c-203-1-sroh1012-115981-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका ने शहर के एकमात्र हुड्डा पार्क के रखरखाव की सुध, देखरेख के लिए 20 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका ने शहर के एकमात्र हुड्डा पार्क के रखरखाव की सुध, देखरेख के लिए 20 लाख होंगे खर्च
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- हुड्डा पार्क में खराब बड़ा फव्वारा--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से शहर का एकमात्र चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के रखरखाव के लिए सुध ली है। नगर पालिका की ओर से एजेंसी को पार्क के एक वर्ष के रखरखाव के लिए 20 लाख रुपये की भुगतान करेगी और टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही सभी प्रक्रियाएं पूरी कर हुड्डा पार्क के टूटे झूले, छोटे-बड़े फव्वारे, खराब लाइटें की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
शहर का एकमात्र चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क 13 साल पूर्व बनाया गया था। इस पार्क का उद्घाटन तत्कालीन सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 20 मई 2012 को किया था। पार्क को दस एकड़ भूमि में विदेशी घास एवं पौधों के साथ विकसित किया गया था। पार्क में बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए थे। लेकिन कुछ समय से पार्क का रखरखाव नहीं हो पा रहा था। लोगों का कहना था कि नगर पालिका का यह पार्क शहर के सबसे अच्छा पार्क है। लेकिन इन दिनों देखरेख का अभाव बना हुआ है। इसके कारण यहां झूले टूट जाने के बच्चों को पार्क आना अच्छा नहीं लगता। इस स्थिति के कारण इनकी हालत दिन प्रतिदिन खराब होती चली जाती है। बच्चे इन झूलों से चोटिल हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
काफी वर्षों से नहीं चल रहा फव्वारा
रणबीर सिंह हुड्डा पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक बड़ा फव्वारा सेट लगाया गया है। पार्क बनने के बाद यह फव्वारा सेट बहुत कम चला है। काफी सालों से फव्वारा एवं उसकी मोटर खराब पड़ी है। पार्क के गेट के पास छोटा फव्वारा लगा हुआ है वह भी खराब पड़ा है। इसके अतिरिक्त पार्क में कई जगह बिजली के नंगे तार है, जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क में सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। इसके अलावा देखरेख के अभाव में घास की कटाई नहीं हो रहीं हैं। इसके अलावा दो साल पहले बनी ओपन जिम की भी हालात खस्ता होने लगी हैं। पार्क में सुबह-शाम घूमने आने वाले लगभग एक हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
नगर पालिका की ओर से पार्क के रखरखाव के लिए एजेंसी को हायर किया जाएगा। एजेंसी एक वर्ष तक पार्क का रखरखाव करेंगी और एजेंसी को 20 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। नगर पालिका की ओर से पार्क के रखरखाव का टेंडर जारी कर दिया गया है।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका