{"_id":"69c6d5bbf6eebfc01409e70a","slug":"the-moisture-content-of-mustard-is-fixed-at-8-narnol-news-c-196-1-nnl1010-137759-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरसों में नमी का मानक 8 प्रतिशत तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरसों में नमी का मानक 8 प्रतिशत तय
Sat, 28 Mar 2026 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। सरकारी सरसों खरीद को लेकर प्रशासन और खरीद एजेंसियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हैफेड प्रबंधक सत्येंद्र यादव ने कि 28 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार केवल वही सरसों खरीदी जाएगी, जिसमें नमी की मात्रा 8 प्रतिशत या उससे कम होगी। इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी सरसों को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि उनकी फसल आसानी से खरीदी जा सके और उन्हें बार-बार मंडी के चक्कर न लगाने पड़ें। मंडी परिसर में तौल, सफाई और भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
हैफेड प्रबंधक ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अपनी फसल मंडी में लाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।