फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The mobile van team checked the health of 87 villagers

Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल वैन टीम ने 87 ग्रामीणों की सेहत जांची

Fri, 27 Jun 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The mobile van team checked the health of 87 villagers
फोटो संख्या:60- गांव उच्चत में ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टी - फोटो : पुलिस।
कनीना। उपमंडल के गांव उच्चत में शुक्रवार को ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग नारनौल से मोबाइल वैन टीम पहुंची। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभा के दिशा निर्देश में शिविर लगाया गया। स्वास्थ्यकर्मी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि स्वास्थ्य जांच टीम में रमन नर्सिंग अधिकारी, सुदेश एलटी, लक्ष्मी फार्मेसी अधिकारी, कृष्ण कुमार ने स्वास्थ्य कैंप में आए हुए 87 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

टीबी यूनिट कनीना से टीबी इंचार्ज पवन कुमार, युद्धवीर, देवेंद्र कुमार ने टीबी की जांच के लिए 9 मरीजों के बलगम के सैंपल लिए एवं उनकी एचआईवी जांच की गई। स्वास्थ्य जांच शिविर में 47 मरीजों की शुगर की जांच की गई। इस अवसर पर सीएचओ डॉ.अरुण चौधरी, पूजा एएनएम, सुशीला आशा वर्कर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed