फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The miscreants who harass the girl students will not be spared: Meenakshi Sharma

छात्राओं को छेड़ने वाले मनचलों को बख्शा नहीं जाएगा : मीनाक्षी शर्मा

Mon, 17 Mar 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The miscreants who harass the girl students will not be spared: Meenakshi Sharma
फोटो नंबर-04कॉलेज में छात्राओं को जानकारी देती पुलिस अ​धिकारी मिनाक्षी। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण जन-जागरण अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्या पूर्ण प्रभा ने की। महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में आमजन और विशेषकर महिलाएं और लड़कियां भयमुक्त वातावरण में अपने महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करें।
विज्ञापन

छात्राओं को छेड़ने और कमेंट करने वाले मनचलों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन की टीम उन्हें पकड़ेंगी। कोई भी मनचला किसी भी महिला, युवती और छात्रा को परेशान या उनके साथ अभद्रता करते हुए पकड़ा गया तो तत्काल जिला पुलिस प्रशासन की टीम उसे हिरासत में लेगी। इसके बाद उसे थाने लाकर पुलिस उसकी काउंसलिंग करेगी। इसके बाद उसके घरवालों को सूचित किया जाएगा। प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि भयमुक्त होकर महाविद्यालय में छात्राएं आएं। महाविद्यालय प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा मिलेगा।
विज्ञापन

यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि छात्र भयमुक्त होकर महाविद्यालय में अध्ययन करें। प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव ने विद्यार्थियों को नारी सशक्तीकरण जागरूकता शपथ दिलवाई। इस मौके पर डॉ. नरेश यादव, डॉ. महेंद्र मुदगिल, डॉ. सतीश सैनी और महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed