{"_id":"61be230f7c5a3203e9688bbd","slug":"the-miscreants-looted-29-thousand-rupees-by-pointing-a-pistol-at-the-salesman-of-the-petrol-pump-narnol-news-rtk633051733","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर लूटे 29 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर लूटे 29 हजार रुपये
विज्ञापन
बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैनों से लूटे 29 हजार
दोनों सेल्समैनों के साथ मारपीट करते हुए पिस्तौल से फायर भी किए
शुक्रवार की मध्यरात्रि को हुई वारदात, सेल्समैन की शिकायत पर मामला दर्ज
फोटो नंबर 11 व 12
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। सिंघाना रोड स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार मध्य रात्रि को हथियारबंद बदमाशों ने दो सेल्समैन से मारपीट कर 29 हजार रुपये लूट लिए। सेल्समैन की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था।
पुलिस को दी शिकायत में पेट्रोल पंप के सेल्समैन बिजेंद्र ने बताया कि वह अपने साथी राजेश के साथ पेट्रोल पंप पर शुक्रवार मध्य रात्रि में बैठा हुआ था। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच युवक आए। दो युवक मोटरसाइकिलों को चालू करके खड़े रहे और तीन युवक पेट्रोल पंप के केबिन में आए और मोटरसाइकिलों में पेट्रोल डालने के लिए कहा। राजेश जैसे ही बाहर आया तो बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान कर पैसे देने की बात कही। उसने पैसे नहीं दिए तो बदमाशों ने उसकी तरफ गोली चलाते हुए उससे दिनभर की सेल के 13 हजार रुपये और उससे 16 हजार रुपये छीन लिए। बदमाशों ने पंप के बंद केबिन की चाबी मांगी, लेकिन उसने चाबी नहीं होने की बात कही। इस पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और फायर भी किए। जैसे-तैसे करके वे वहां से भाग निकले। बाद में उसने पुलिस व पंप मालिक को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद डीएसपी जितेंद्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में सेल्समैन से जानकारी ली। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी छानबीन शुरू कर दी है।