फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The meeting of the Gram Sabha of village Duloth Ahir remained inconclusive

Mahendragarh-Narnaul News: गांव दुलोठ अहीर की ग्राम सभा की बैठक रही बेनतीजा

Tue, 29 Jul 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The meeting of the Gram Sabha of village Duloth Ahir remained inconclusive
फोटो संख्या:-77 गांव दूलोठ अहीर में ग्राम पंचायत भवन के बाहर तैनात पुलिस---स्रोत ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव दुलोठ अहीर में बाहर से आकर बसने वाले परिवारों की जांच की मांग को लेकर बुलाई गई ग्राम सभा की बैठक बेनतीजा रही। बैठक में हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस बल की भी मौके पर तैनाती रही।
विज्ञापन

बैठक में हंगामे के बाद बैठक स्थगित करनी पड़ी। ग्राम पंचायत दुलोठ अहीर के सरपंच द्वारा मंगलवार को ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई थी। जिला कष्ट निवारण समिति की महेंद्रगढ़ में हुई बैठक के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया था। बता दें कि वर्ष 2004 में घुमंतू परिवार की ओर से गांव के ही लोगों से दो एकड़ भूमि खरीदकर वहां बस गए थे।
विज्ञापन

23 सालों में इन परिवारों के 67 वोट हैं। इनके वोटर कार्ड, आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड सहित अन्य प्रकार के दस्तावेज बने हुए हैं। पिछले 23 सालों के दौरान अनेक परिवार यहां आकर बस बस गए थे। इसके बाद कुछ ग्रामीणों की ओर से मांग की गई थी कि इन परिवारों की जांच कराई जाए। यह परिवार कहां से आए हैं तथा किस प्रकार के इनके दस्तावेज बन गए हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ लोग यहां नहीं रहते तथा इनके दस्तावेज भी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कैप्टन गजराज सिंह यादव, दयाराम, राजकुमार, ओम प्रकाश, करतार सिंह, अखेराम, रोशन, सुभाष, रामचंद्र, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, सोनू स्वामी, गजराज सिंह पूर्व सरपंच का कहना है कि गांव में कुछ लोग अवैध रूप से बसे हैं। ग्रामीणों की ओर से इनकी जांच कराने की मांग की गई थी। इनकी सभी प्रकार की जांच कराने की मांग को लेकर कई बार उपायुक्त से भी मुलाकात की थी। सुबह जब बैठक की कार्रवाई आरंभ हुई तो बैठक में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इनमें से कई लोगों ने अवैध निर्माण तक कर लिए हैं।

वहीं इस मामले में सरपंच देवेंद्र ने बताया कि वर्ष 2004 में घुमंतू लोगों ने गांव में दो एकड़ जमीन ली थी। इसके बाद यहां इनके परिवार बस गए। इनके दस्तावेज भी यहां के बने हुए हैं। इनके 67 वोट हैं। पक्के मकान बने हुए हैं। कुछ लोग राजनीति के चक्कर में इन परिवारों को यहां से हटाना चाहते हैं। नियमानुसार इनके दस्तावेज बने हुए हैं। ग्राम सभा में सहमति नहीं बनने से बैठक को स्थगित कर दिया गया।

फोटो संख्या:-77 गांव दूलोठ अहीर में ग्राम पंचायत भवन के बाहर तैनात पुलिस---स्रोत ग्रामीण

फोटो संख्या:-77 गांव दूलोठ अहीर में ग्राम पंचायत भवन के बाहर तैनात पुलिस---स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed