फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The matter of dumping garbage in front of the house reached the Home Minister, a case was registered

Mahendragarh-Narnaul News: घर के सामने कूड़ा डालने का मामला पहुंचा गृहमंत्री के पास, मामला दर्ज

Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The matter of dumping garbage in front of the house reached the Home Minister, a case was registered
नारनौल। कांवी गांव में घर के सामने कूड़ा डाल कर परेशान करने का मामला गृहमंत्री अनिल विज तक पहुंच गया। अब उनके संज्ञान में आने के बाद नांगल चौधरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार ने पहले नांगल चौधरी एसएचओ और पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस शिकायत में कांवी निवासी सुमेर ने बताया कि इन्द्रपाल, सुन्दरपाल, रविदत्त, महेश, प्रमोद, शकुन्तला, बिरमा, कबूलता, सुनीता, पूनम, ममता, सुमन व पूनम ने मिलकर उसके भाई के घर के मुख्य द्वार के सामने रुडी खाद डाल दिया है, जिससे शिकायतकर्ता के भाई के बच्चों को घर से बाहर आने जाने में परेशानी हो रही है। शिकायत में बताया कि सभी आरोपी झगड़ालु प्रवृति के है और हर समय लड़ाई-झगड़ा करने पर आमादा रहते हैं। वहीं उस जगह पर आरोपियों का कोई लेना देना नहीं है। वह जबरदस्ती रुडी खाद डालकर वातावरण दूषित कर रहे हैं। जब शिकायतकर्ता ने उक्त स्थान पर कूड़ा डालने से मना किया तो वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाने में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके बाद जून माह में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब गृह मंत्री के शिकायत पहुंचने पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed