{"_id":"689e27472b88560d1b0a46bf","slug":"the-market-is-decorated-for-janmashtami-shopping-is-on-the-rise-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119278-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जन्माष्टमी के लिए सज गया बाजार, तेज हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जन्माष्टमी के लिए सज गया बाजार, तेज हुई खरीदारी
Thu, 14 Aug 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- जन्माष्टमी पर्व को लेकर लड्डू गोपाल के कपड़े खरीदती महिलाएं--संवाद
महेंद्रगढ़। जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार सजने लग गए हैं। बाजार में लोग लड्डू गोपाल के लिए पोशाक और आभूषण की खरीदारी करने में जुट गए हैं।
महिलाएं कान्हा के लिए खरीदारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। दुकानदार निखिल, नीरज, प्रमोद, कपूर, सुनील ने बताया कि कान्हा के लिए मोतियाें और गोटा की मोरपंखी मुकुट, बांसुरी, आभूषण में कुंडल, माला, सिंहासन, झूला, मटकी है। इस बार लड्डू गोपाल के लिए स्टील का झूला उपलब्ध है।
लड्डू गोपाल की पोशाक व आभूषण दुकानदारों ने दिल्ली, कलकता, नाथद्वारा चितौडगढ़, जयपुर से मंगवाए हैं। उन्होंने बताया कि लड्डू गोपाल 100 रुपये से छह हजार रुपये तक उपलब्ध है। पोशाक 20 रुपये से तीन हजार रुपये तक, बच्चों की तैयारियों जैसे कृष्ण-राधा की पोशाक एक हजार रुपये से शुरू है। आगरा से स्टील के झूले 800 रुपये से साढ़े तीन हजार रुपये तक उपलब्ध हैं।
इंसेट
मंदिरों में तैयारी होगी
शहर कि विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार से तैयारी शुरू की जाएगी। शहर के विभिन्न मंदिरों में दही-हांडी, शिव-पार्वति, श्रीकृष्ण-राधा सहित विभिन्न प्रकार की झांकी निकाली जाएगी। शनिवार रात 12 बजे मंदिरों में लड्डू गोपाल के जन्म पर केक काटकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिरों को रंगबिरंगी लाइट से सजाया जाएगा। शहर के श्याम मंदिर करेलिया बाजार, सांई मंदिर नीमड़ी नीचे, विकटेश्वर मंदिर, सुरतागिरि आश्रम ढाणी मोहल्ला, विष्णु मंदिर रेलवे रोड, 11 हट्टा बाजार शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर पीपल वाला, प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सैनीपुरा सहित अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जाएगी।