फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The leopard is not trapped in the cage set up by the forest department.

Mahendragarh-Narnaul News: वन विभाग के लगाए पिंजरे में नहीं फंस रहा तेंदुआ

Fri, 06 Mar 2026 09:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
The leopard is not trapped in the cage set up by the forest department.
फोटो नंबर- 10ढाणी किरारोद अफगान में वन विभाग की टीम द्वारा लगाया गया पिंजरा। स्रोत- ग्रामीण
नारनौल। ढाणी किरारोद अफगान में शुक्रवार शाम 5 बजे फिर से तेंदुआ दिखाई दिया। गत एक सप्ताह से ढाणी किरारोद में तेंदुए का आतंक बना हुआ है और पहाड़ी क्षेत्र के आस-पास तेंदुआ दिखाई देने की यह तीसरी घटना है। तेंदुए द्वारा कुत्ते व अन्य छोटे जानवरों को शिकार भी किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगाया गया है लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। जानकारी के अनुसार ढाणी किरारोद अफगान के पहाड़ी क्षेत्र के पास तेंदुआ छुपा हुआ है। खाने की तलाश में कई बार गांव के अंदर प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव के आसपास क्षेत्र में तेंदुए के पांव के निशान और कुत्ते सहित अन्य जानवरों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। जिसके बारे में ग्रामीणों ने वन विभाग को अवगत करवाया। ढाणी किरारोद अफगान में तेंदुए की चर्चा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सिंचाई और परीक्षा दोनों भय के साये में
ढाणी किरारोद अफगान में इस समय किसान सरसों की कटाई कर रहे हैं लेकिन तेंदुए के कारण किसानों में भय का माहौल है और किसान समूह में खेतों में कटाई का कार्य कर रहे हैं। वहीं किसानों ने बताया कि तेंदुए के कारण सरसों कटाई के लिए मजदूर भी मना कर रहे हैं। वहीं ढाणी किरारोद में बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है लेकिन तेंदुए के कारण छात्र भय के साये में परीक्षा दे रहे हैं।
--------
वर्जन :
तेंदुए को पकड़ने के लिए स्थान चिह्नित कर पिंजरा लगाया गया है। वहीं टीम द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। -रजनीश कुमार, वन राजिक अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article