फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The incident of Shiva-Parvati marriage narrated in Shrimaddevi Bhagwat

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीमददेवी भागवत में सुनाया शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग

Thu, 06 Feb 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The incident of Shiva-Parvati marriage narrated in Shrimaddevi Bhagwat
फोटो संख्या:72- करीरा में श्रीमद्भागतवत कथा के दौरान उप​स्थित महिला श्रद्धालु--स्रोत- आायोजक - फोटो : संवाद
कनीना। उप मंडल के गांव करीरा में बाबा भैया मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य ने पार्वती के विवाह के प्रसंग का वर्णन किया। कथा वाचक पंडित हेमराज भारद्वाज ने सताक्षी महिमा, वराह कथा, हिरण्याक्ष वध, शिव पार्वती विवाह, मनु सतरूपा वंश वर्णन का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

कहा कि पर्वतराज हिमालय की घोर तपस्या के बाद माता जगदंबा प्रकट हुईं और उन्हें बेटी के रूप में उनके घर में अवतरित होने का वरदान दिया। बेटी के बड़ी होने पर पर्वतराज को उसकी शादी की चिंता सताने लगी। माता पार्वती बचपन से ही बाबा भोलेनाथ की भक्त थी। एक दिन पर्वतराज के घर महर्षि नारद पधारे और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया। उन्होंने कहा कि नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत-पिशाचों के साथ बरात लेकर पहुंचे तो उसे देखकर पर्वतराज और उनके परिजन अचंभित हो गए। लेकिन माता पार्वती ने खुशी से भोलेनाथ को पति के रूप में स्वीकार किया। इस दौरान भगवान शंकर व पार्वती की झांकी निकाली गई। इस दौरान सुरेंद्र, जय प्रकाश, कृष्ण कुमार, दिनेश, कैलाश, धर्मवीर, रामनिवास, संतोष देवी, रजनी, जितेंद्र सिंह, राहुल, नवदीप, सुरेंद्र, रौशनी देवी, शकुंतला, कुसुम लता, मनीषा, कमलेश, शिवानी, रजनी, प्रियंका, हेमलता, पूजा, सुरेश, मनीषा, कमलेश, शिवानी, रजनी, जितेंद्र सहीत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed