{"_id":"67d08effb6828a0529038240","slug":"the-government-should-get-the-girdawari-done-in-dohan-pachisi-and-nalwati-and-give-compensation-mla-manju-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122275-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दोहान पच्चीसी व नलवाटी में गिरदावरी कराकर मुआवजा दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दोहान पच्चीसी व नलवाटी में गिरदावरी कराकर मुआवजा दें
Wed, 12 Mar 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-16नांगल चौधरी क्षेत्र की समस्या रखती विधायक मंजू चौधरी। स्रोत-स्वयं
नारनौल। नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी ने विधानसभा सत्र में क्षेत्र की समस्याओं को उठाया गया। उन्होंने निजामपुर एसएचओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने मन मुताबिक काम कर रहे हैं।
कहा कि उनके कार्यकाल में जितनी भी एफआईआर दर्ज हुई है, उनकी जांच होनी चाहिए। यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जानी चाहिए।
विधायक ने कहा कि उनके पास तीन-चार महीने से बहुत शिकायत आई हैं। इस बारे में पुलिस अधीक्षक को भी बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले नांगल चौधरी क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई थी। इससे किसानों की सारी फसल खराब हो गई है। दोहान पच्चीसी और नलवाटी क्षेत्र में ओलावृष्टि से करीब 95 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। विधायक ने गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने नांगल चौधरी से बाईपास निकालने की भी मांग की। मेगोत, बिंजा, धोलेडा, बेरुंडा और खातौली अहीर के अधूरे पड़े सड़क का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने अधूरे मार्ग का जल्द निर्माण करवाने की भी मांग की। उन्होंने पुल के नीचे पानी की निकासी का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
इसके अलावा अवैध खनन पर बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में पांच प्रदूषण मापक यंत्र लगने थे, वह आज तक नहीं लगे हैं।