फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The foundation stone of Lord Parshuram temple was laid in Satnali

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में भगवान परशुराम मंदिर का हुआ शिलान्यास

Sat, 07 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone of Lord Parshuram temple was laid in Satnali
फोटो संख्या:62- सतनाली में भगवान परशुराम मंदिर का​शिलान्यास करते विधायक कंवर सिंह यादव--स्रात- - फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
सतनाली। भगवान परशुराम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भगवान परशुराम मंदिर का शनिवार को शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

प्रधान शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि भवन निर्माण का काम शनिवार से ही शुरू कर दिया गया है। दस लाख रुपये में बनने वाले मंदिर में पूजा स्थल, भगवान परशुराम की नौ फिट ऊंचाई की मूर्ति स्थापित की जाएगी। सवा पांच फिट ऊंचाई की श्रीबालाजी की मूर्ति लगेगी। सोसाइटी की ओर से आमजन के सहयोग से एक वर्ष के समय में इस भवन का निर्माण पूरा कर इसे भव्य आकार दिया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि भगवान परशुराम को साहस, विद्वता एवं वीरता का प्रतीक माना जाता है। भगवान परशुराम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाबा वचनाई नाथ जिला पार्षद, शिव कुमार शास्त्री, श्याम प्रकाश शर्मा, रतन लाल मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सुधीर दीवान, मनोज गौतम, इंद्रपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed