फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Forest Department has raised saplings across 21 hectares.

Mahendragarh-Narnaul News: वन विभाग ने 21 हेक्टेयर में तैयार किए 6,55,000 पौधे

Sun, 21 Jun 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department has raised saplings across 21 hectares.
फोटो संख्या:73- वन विभाग की नर्सरी में पौधो की देखभाल करती महिला कर्मचारी--संवाद - फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
महेंद्रगढ़। वन विभाग की ओर से 21 हेक्टेयर में करीब पांंच लाख रुपये से 6,55,000 पौधे तैयार किए हैं।जुलाई के दौरान आमजन को भी यह पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण और हरित को बढ़ाने की दिशा में महेंद्रगढ़ वन विभाग ने इस वर्ष बड़े स्तर पर पौधरोपण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जबकि नर्सरियों में लाखों पौधे तैयार किए जा चुके हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और निगरानी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले में 221 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण किया गया था। विभिन्न पंचायतों, सरकारी संस्थानों और वन विभाग की भूमि पर करीब एक लाख 46 हजार पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष राज्य सरकार की योजना के तहत करीब 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे जबकि केंद्र सरकार की कैंपा योजना के तहत अतिरिक्त पौधरोपण का लक्ष्य जल्द तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन, स्कूलों और पंचायतों के सहयोग से करीब दो लाख पौधे वितरित और लगाए जाएंगे। विभाग ने पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए नर्सरियों में पांच लाख 20 हजार छोटे और एक लाख 35 हजार बड़े पौधे तैयार रखे गए हैं। संवाद
----------
नर्सियों में मिलेंगे ये पौधे
वन विभाग की नर्सरियों में आम लोगों की जरूरत के अनुसार फलदार, फूलदार और सजावटी पौधे उपलब्ध हैं। वहीं बड़े स्तर पर होने वाले पौधरोपण के लिए नीम, पीपल, बरगद, गूलर, पिलखन, शीशम, खेजड़ी, जाल, सिरस, अमलतास और गुलमोहर जैसी स्थानीय प्रजातियों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं गुलाब, गेंदा, गोदावरी सहित सुगंधित पौधे मौजूद है। जिले में कुल 7 नर्सरियां संचालित हैं।

--------------
वर्जन:
आमजन, स्कूलों और पंचायतों के सहयोग से इस वर्ष जिले में हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा होगा और पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी। वन विभाग की ओर से 230 हेक्टेयर में तैयार 6 लाख 55 हजार पौधे तैयार किए गए है।-बिजेंद्र सिंह, डीएफओ, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article