फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The first successful hip replacement surgery was performed at the civil hospital.

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में पहली बार हुआ सफल कूल्हा प्रत्यारोपण

Sat, 20 Dec 2025 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The first successful hip replacement surgery was performed at the civil hospital.
फोटो संख्या:60- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ऑपरेशन के बाद महिला मरीज का हालचाल पूछता चिकित्सक
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल में पहली बार कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण हुआ है। इससे पहले कभी नागरिक अस्पताल में कूल्हे का प्रत्यारोपण नहीं हुआ है। महिला अब पांच दिन बाद ठीक हो जाएंगी और अस्पताल की ओर से उनको डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव जाटूसाणा निवासी 61 वर्षीय बिमला देवी को 8 माह पहले गिरने से दाएं कूल्हे में फ्रेक्चर हो गया था। इसके बाद उन्होंने रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में कूल्हे का ऑपरेशन कराया।
विज्ञापन

ऑपरेशन में बिमला के कूल्हे में रॉड डाली गई लेकिन दो महीने बाद ही रॉड से बिमला को उठने- बैठने और दैनिक कार्य करने में परेशानी होने लगी। अब 8 माह से परेशान हो रही थी। तब उनको महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में कूल्हा प्रत्यारोपण की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले ऑपरेशन में उन्होंने 1.5 लाख रुपये खर्च किए और वह ऑपरेशन फेल हो गया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा। अब महिला ने नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के तहत अपना दाहिना कूल्हा बदलवा लिया है।
कूल्हे की व्यवस्था आयुष्मान कार्ड के तहत मान्यता प्राप्त कंपनी की आरे से की गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ व सर्जन राहुल यादव ने सोमवार को महिला की जांच की और ऑपरेशन के लिए बुधवार का समय दिया। अब बीते बुधवार को बिमला का नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ और उनका कूल्हा बदला गया।
ऑपरेशन को तीन दिन हो चुके हैं और अब तक महिला को किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। महिला के पति ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ दिनों से बिमला को सहारे की जरूरत होने लगी थी और स्वयं से चल भी नहीं पा रही थी।

------------
वर्जन:
बिमला का दाहिना कूल्हा बदला गया है और यह नागरिक अस्पताल का पहला कूल्हा प्रत्यारोपण हुआ है। महिला की प्रतिदिन देखभाल की जा रही है। पांच दिन बाद महिला को डिस्चार्ज किया जाएगा और अब उनको चलने-फिरने में भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। -राहुल यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed