फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The family at the wedding, home burglary

परिवार वाले गए शादी में, घर में चोरी

Tue, 12 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 12 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The family at the wedding, home burglary
प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
नारनौल। चोरों ने यहां के निजामपुर रोड पर एक मकान से हजारों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय मकान मालिक एक शादी समारोह में गया हुआ था। शहर थाना पुलिस ने  अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निजामपुर रोड निवासी चरण सिंह पुत्र टिल्लूराम ने बताया कि वह कोर्ट में कार्यरत है। उसकी बेटी बाहर पढ़ती है। उसके घर पर उसकी पत्नी के अलावा उसका बेटा उसके साथ रहता है। 13 जुलाई को गुड़गांव जिले के गांव झाड़सा में भांजे का भात था। नौ जुलाई को वो विवाह समारोह से पहले लग्न  के कार्यक्रम में गए थे। 10 जुलाई को देर रात करीब 11 बजे जब वे अपने परिवार सहित घर पर वापिस आए तो उन्होंने देखा की घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के सारे लाकर टूटे हुए थे। अलमारी के कपड़े कमरे में बेड पर पड़े हुए थे व सोने-चांदी के जेवरात व हजारों रुपये की नकदी गायब मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस के साथ जब घर की तलाशी ली गई तो तीन मंगल सूत्र, एक चेन, दो जोड़ी टोपस, दो अंगुठी, दो अंगुठी महिलाओं की सोने के आभूषण व 8-10 चांदी के सिक्के, 8 चांदी के कड़े, 10 जोड़ी  पाजेब, पांच अंगुठी चांदी की, दो आर्टीफिसियल सैट, एक थैले में रखी 8-10 साड़ियां गायब मिली। पीड़ित पुलिस को दी शिकायत में कुछ लोगों पर संदेह  जाहिर किया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed