फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The easiest way to prevent dengue: do not let water stagnate.

Mahendragarh-Narnaul News: डेंगू से बचाव का सबसे आसान तरीका, पानी जमा न होने दें

Wed, 09 Sep 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The easiest way to prevent dengue: do not let water stagnate.
महेंद्रगढ़। गांव डुलाना में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू व मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। स्वास्थ्य कर्मी मुकेश चौहान ने ग्रामीणों को बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण शिविर भी लगाया गया। सीएचओ पूनम रैबारी, मुकेश चौहान और महिला स्वास्थ्य कर्मी सोनू ने बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। टीम ने जागरूकता पंपलेट भी बांटे।
विज्ञापन

ग्रामीणों को कूलर सप्ताह में एक बार साफ करने, गमले, टंकी, होदी और फ्रिज की वेस्टेज ट्रे में पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। सोते समय मच्छरदानी लगाने और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने को कहा गया। बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में रक्त जांच कराने की अपील की गई। इस मौके पर आशा वर्कर सुमन देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिंटो देवी, सरोज, फूलपति सहित कई ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed