{"_id":"6aa59a0155805fa0390aaed9","slug":"filling-the-pond-will-improve-the-groundwater-level-mla-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129989-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब भरने से भूजल स्तर सुधरेगा : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब भरने से भूजल स्तर सुधरेगा : विधायक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक कंवर सिंह यादव क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता आशुतोष यादव और अन्य अधिकारियों के साथ गांव दुलोठ अहीर स्थित तालाब का औचक निरीक्षण किया।
ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए जल व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने तालाब की स्थिति देखी और अधिकारियों से पानी की उपलब्धता, तालाब की व्यवस्था तथा इससे ग्रामीणों को होने वाले लाभ की जानकारी ली।
विधायक ने अधिकारियों को जल स्रोतों की नियमित निगरानी करने और किसी भी समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब में पानी होने से भूजल स्तर रिचार्ज करने में मदद मिलेगी। इससे आसपास के कुओं और बोरवेल का जलस्तर सुधरेगा तथा किसानों को सिंचाई में भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने सिंचाई विभाग को क्षेत्र के अन्य तालाबों को भी प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दिए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।