फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The DMC inspected the parks in the Huda sector.

Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर के पार्कों का डीएमसी ने किया निरीक्षण

Sat, 20 Dec 2025 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The DMC inspected the parks in the Huda sector.
फोटो नंबर-27हुडा सेक्टर में निरीक्षण करते डीएमसी रणवीर सिंह। संवाद
नारनौल। हुडा सेक्टर में स्थित पार्कों की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने दौरा किया। उन्होंने पार्कों की साफ-सफाई व्यवस्था व उनमें कराए जाने वाले अन्य विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों और स्थानीय निवासियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने हुडा सेक्टर में स्थित करीब छह पार्कों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्कों में सफाई व्यवस्था, हरियाली, बैठने की सुविधाएं और बच्चों के लिए उपलब्ध साधनों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने पार्कों को और बेहतर बनाने के लिए वहां रहने वाले निवासियों से सुझाव भी लिए। स्थानीय लोगों ने पार्कों में नियमित सफाई, पौधारोपण और मरम्मत से संबंधित समस्याओं की जानकारी नगर आयुक्त को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान रानी लक्ष्मीबाई पार्क के समीप सीवरेज ओवरफ्लो होकर उसका पानी पार्क में जाने की गंभीर समस्या सामने आई। इस पर नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने तुरंत संबंधित विभाग को फोन कर समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि पार्क की स्वच्छता और आमजन की सुविधा प्रभावित न हो।

नगर आयुक्त ने लोगों से कहा कि आगामी 24 दिसंबर से सेक्टर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान वे स्वयं मौके पर मौजूद रहकर न केवल सफाई कार्यों की निगरानी करेंगे, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नगर परिषद के साथ सहयोग कर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed