फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the district result increased by 13% in 6 years

छह साल में 13 प्रतिशत बढ़कर 69.81 तक पहुंचा जिले का रिजल्ट प्रतिशत

Sat, 11 Jul 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
the district result increased by 13% in 6 years
परीक्षा में बेहतर परीणाम आने पर खुशी मनाते बच्चे। - फोटो : Narnol
जिले के हरियाणा बोर्ड के दसवीं के रिजल्ट पिछले छह साल में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुुई है। 2015 में दसवीं का जिले का रिजल्ट 56.33 प्रतिशत था। जो इस वर्ष 69.81 प्रतिशत तक पहुंच गया। महेंद्रगढ़ जिला पिछले छह साल से रिजल्ट प्रतिशत के मामले में लगातार टॉप थ्री में है। प्रदेश की टॉपर लिस्ट में जिले को निराशा हाथ लगी है। महेंद्रगढ़ के विद्यार्थी प्रदेश के टॉप थ्री में स्थान नहीं बना पाए। हरियाणा बोर्ड में जिले से विद्यार्थियों की संख्या भी लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं का रिजल्ट जारी किया गया है। यह रिजल्ट कई मायनों में अलग रहा। पिछले साल के मुकाबले इस बार का सबसे बेहतर रिजल्ट है। जिसमें 69.81 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है। वर्ष 2015 से हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है। महेंद्रगढ़ जिले से 2015 में 14838 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। इस बार यह संख्या 11442 पर रही। छह साल में 3396 विद्यार्थी कम हो गए। करीब 29 प्रतिशत विद्यार्थी कम हो गए हैं। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण यह गिरावट आई है। साथ ही निजी स्कूल हरियाणा बोर्ड को छोड़कर सीबीएससी से जुड़ रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस बार महेंद्रगढ़ जिले का एक भी विद्यार्थी टॉप थ्री की लिस्ट में जगह नहीं पा सका।
विज्ञापन

2016 में अनन्या ने प्रदेश में टॉप किया था
2016 में महेंद्रगढ़ की अनन्या ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर स्टेट टॉप किया था। उसके बाद जिले का कोई विद्यार्थी स्टेट टॉपर नहीं बन सका। 2018 में प्रदेशभर में टॉप टेन में 6 बच्चे महेंद्रगढ़ जिले के रहे थे। इन छह बच्चों में चार लड़कियां थीं। पिछले वर्ष जिले के विद्यार्थी टॉप थ्री से बाहर रहे। इस बार भी टॉप थ्री में स्थान नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष रिजल्ट प्रतिशत प्रदेश में रैंक जिले के कुल परीक्षार्थी
2015 56.33 पहला 14838
2016 63.79 दूसरा 14147
2017 64.71 दूसरा 13897
2018 65.30 दूसरा 13162
2019 68.84 तीसरा 12815
2020 69.81 तीसरा 11442
शिक्षामंत्री के गृह जिले में लगातार घटते रहे छात्र
वर्ष 2014 से 2019 तक रामबिलास शर्मा प्रदेश के शिक्षामंत्री रहे। इस दौरान लगातार बोर्ड के विद्यार्थियों की संख्या कम होती रही। प्रदेश ही नहीं खुद शिक्षामंत्री के गृह जिले महेंद्रगढ़ में हरियाणा बोर्ड के दसवीं के परीक्षार्थी कम होते गए। रामबिलास शर्मा के चुनाव हार जाने के बाद इस बार कंवर सिंह प्रदेश के शिक्षामंत्री बनाए गए हैं। बीते साल के मुकाबले इस बार भी विद्यार्थी कम हुए।
जीरो रिजल्ट वाले बन गए थे बीईओ
2018 में बसई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं का परीक्षा परिणाम जीरो प्रतिशत रहा। इस स्कूल का जीरो प्रतिशत रिजल्ट आने के बाद स्कूल प्राचार्य सतबीर चहल सबसे सीनियर होने के कारण उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी के तौर पर पदोन्नत कर दिया गया था। यह पदभार काफी दिनों तक चर्चाओं में रहा।

पूर्व मंत्री का एरिया जिला सूची से भी बाहर
प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 2016 में छात्रा अनन्या स्टेट टॉपर बनी थी। इस बार महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र का कोई विद्यार्थी स्टेट लेवल की सूची तो छोड़िए जिला लेवल की टॉप तीन की सूची में स्थान नहीं पा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed