फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The department will tighten its grip on those who waste water through illegal connections.

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध कनेक्शन से पानी बर्बाद करने वालों पर विभाग कसेगा शिकंजा

Sun, 02 Jun 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
The department will tighten its grip on those who waste water through illegal connections.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र में अब मुख्य लाइन में अवैध कनेक्शन लगाकर पानी बर्बाद करने वालों की अब खैर नहीं है। जनस्वास्थ्य विभाग ने मुख्य लाइन में कनेक्शन लगाकर पानी बर्बाद करने वालों को सोमवार तक कनेक्शन हटवाने की चेतावनी दी है। ऐसे न करने पर विभाग पांच हजार रुपये जुर्माना लगाकर उन लोगों पर मामला दर्ज करवाएगा।
शहर के अंदर सभी बूस्टिंग स्टेशनों तक पानी पहुंचाने के लिए मुख्य लाइन डाली गई। इस लाइन में लोगों ने अवैध कनेक्शन लगा रखे हैं। इन कनेक्शनों के कारण बूस्टिंग स्टेशनों तक पूरा पानी नहीं पहुंच पाता है, जिसके कारण अनेक घर ऐसे रह जाते हैं जिनको पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पाता है। मुख्य लाइन में अवैध रूप से कनेक्शन लगाकर बैठे लोग अपनी गाड़ियों व पेड़-पौधों को पानी देते हैं। इन अवैध कनेक्शनों के कारण 30 से 40 प्रतिशत पानी की सप्लाई पर फर्क पड़ता है। इसके कारण कई मोहल्लों में ऐसे स्थान है जहां दस से पंद्रह मिनट ही पानी आकर रह जाता है। गर्मी में सभी को पर्याप्त पानी मिले और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए अब शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाली पानी की मुख्य लाइन में लगे अवैध कनेक्शन अगर सोमवार तक नहीं हटाए गए तो जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उनको चिन्हित करके उस उपभोक्ता पर मामला दर्ज करवा कर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाएगा व कनेक्शन को काटा जाएगा।
विज्ञापन

--------
शहर के 17 बूस्टिंग स्टेशनों में जाता है मुख्य लाइन से पानी
शहर में पानी के लिए दो तरह की लाइन है, जिसमें एक मुख्य लाइन है। इससे सभी बूस्टिंग स्टेशनों में पानी की आपूर्ति की जाती है, वहीं दूसरी ब्रांच लाइन से उपभोक्ताओं के घरों में पानी के कनेक्शन दिए जाते हैं। शहर में जहां-जहां से मुख्य लाइन जा रही है, इसमें लाेगों ने अवैध कनेक्शन लगा रखे हैं। इस लाइन में पानी के कनेक्शन लगाने से बूस्टिंग स्टेशनों तक पूरा पानी नहीं पहुंच पाता है। शहर के नसीबपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सिंघाना रोड होते हुए होंडा चौक तक मुख्य लाइन आ रही है। यहां से रेवाड़ी रोड, सुभाष पार्क, आईटीआई, हैफेड, पुरानी कचहरी, महल मिश्रवाड़ा, बावड़ीपुर तथा सलामपुरा आदि 11 बूस्टिंग स्टेशनों पर पानी जाता है। नसीबपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 75 प्रतिशत शहर में पानी सप्लाई किया जाता है। वहीं रेवाड़ी रोड ट्रीटमेंट प्लांट से पानी पटीकरा जलघर व वहां से रेलवे रोड, टीबी अस्पताल, छिप्पी जोहड़, माली टिब्बा, पहाड़ी वाली टंकी, देवस्थान तथा तालाब बहादुर सिंह रोड के छह बूस्टिंग स्टेशन में मुख्य लाइन से पानी की आपूर्ति की जाती है। इन बूस्टिंग स्टेशन में जा रही मुख्य लाइन में अवैध कनेक्शन लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
गर्मी के मौसम में पीने के लिए पानी सबको मिलना जरूरी है। इसलिए विभाग द्वारा सोमवार तक का समय दिया गया है, इसके बाद मुख्य लाइन से कनेक्शन काटने शुरू किए जाएगें। जिससे पानी की बर्बादी रुक सके और सभी लोगों तक पीने का पानी पहुंच सके। -अशोक डागर, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed