फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The decision to change the timing of two buses was withdrawn

Mahendragarh-Narnaul News: दो बसों के समय परिवर्तन के निर्णय को लिया वापस

Sun, 19 Nov 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The decision to change the timing of two buses was withdrawn
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रेवाड़ी को ग्रामीण रूटों से होकर जाने वाली दो बसों के समय में परिवर्तन के निर्णय को राज्य परिवहन के जिम्मेदारों ने वापस लेते हुए ग्रामीणों को राहत दी है। अब यही बसें अपने पुराने समय से ही चलेंगी। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 6:15 बजे महेंद्रगढ़ से बवानिया वाया कुंड रूट से होते हुए रेवाड़ी जाती थी। विभाग ने इसे एक घंटे की देरी से चलाकर 7:15 करने का निर्णय लिया था। वहीं दूसरी बस जो सुबह 7:40 बजे चलती थी उसे 8:40 पर चलाने का निर्णय लिया था, लेकिन ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों की ओर से रेवाड़ी व नारनौल डिपो के प्रबंधकों को मांग पत्र सौंपा गया था।
विज्ञापन

महाप्रबंधक की ओर से दोनों बसों का समय में कोई बदलाव नहीं करने का आश्वासन दिया गया है। गांव बवानियां निवासी रामनिवास ने बताया कि राज्य परिवहन नारनौल डिपो की ओर से महेंद्रगढ़ से डुलाना, बवानिया, मेघनवास, कुंड, रेवाड़ी तक दो बसों का समय परिवर्तन कर दिया था, जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्राम पंचायतों ने इन बसों को समय परिवर्तन न करके उसी समय पर चलाएं जाने की मांग उठाई थी। यह बस सेवा पिछले 10 सालों से यात्रियों की मांग पर चलाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि एक बस सुबह 6.15 बजे महेंद्रगढ़ से बवानिया, बेवल, राता, कुंड, रेवाड़ी तथा दूसरी बस सुबह 7.40 बजे महेंद्रगढ़ से भोजावास, गोमला, गोमली, कुंड, रेवाड़ी तक जाती है। करीब दर्जन भर से अधिक गांवों के ग्रामीण, कर्मचारी इन बसों से रेवाड़ी, गुरुग्राम, मानेसर, बावल, भिवाडी, धारूहेडा, दिल्ली में अपने कार्याें व रोजीराेटी के लिए आवागमन करते है, लेकिन इस समस्या को लेकर सामाजिक संगठन व चार ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि रोडवेज महाप्रंबधक नारनौल डिपो नवीन शर्मा से मिले। रोडवेज महाप्रबंधक ने उनकी ग्राम पंचायतों एवं सामाजिक संगठनों की मांग पर बदलाव नहीं करने का आश्वसान दिया। शनिवार से दोनों बसे अपने निर्धारित पुराने समय पर चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed