{"_id":"6ad7af5a9fb7e1a1a00bb18c","slug":"the-day-of-dussehra-village-of-nuni-kalan-a-younger-brother-named-surendra-beat-his-own-elder-brother-indrapal-to-death-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146878-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला, एक ही परिवार के पांच लोगों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला, एक ही परिवार के पांच लोगों पर आरोप
विज्ञापन
नारनौल। गांव नूनी कलां में अड्डे के पास दशहरे के दिन मंगलवार सुबह करीब नौ बजे छोटे भाई सुरेंद्र ने अपने सगे बड़े भाई इंद्रपाल (58) को पीट-पीटकर मार डाला। मामला जमीन के बंटवारे के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक के बेटे अनिल ने परिवार के ही दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
अनिल ने पुलिस को बताया कि इंद्रपाल खेत से काम करके लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में चाचा सुरेंद्र ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसके पिता को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने इंद्रपाल को मरने तक पीटा। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।
आसपास के लोग खून से लथपथ इंद्रपाल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अनिल ने चाचा सुरेंद्र, उसकी पत्नी बबली, दो बेटे अंकित और विशाल व बड़े बेटे अंकित की पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
अनिल के अनुसार, इससे पहले जनवरी में भी रात के समय उसके पिता पर हमला हुआ था। उस हमले में उनके दोनों पैर टूट गए थे और पैरों में रॉड डालनी पड़ी थी। उस मामले की सुनवाई अभी कोर्ट में चल रही है। अनिल ने बताया कि परिवार में पहले से विवाद चला आ रहा है, हालांकि उसने विवाद की वजह स्पष्ट नहीं बताई।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुरेंद्र समेत पांच के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
वर्जन:
गांव नूनी कलां में इंद्रपाल की हत्या के संबंध में शिकायत मिली है, घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक का अपने भाई और उसके परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद था। शिकायतकर्ता की ओर से कार्रवाई की मांग की गई है। -जय सिंह, सदर थाना प्रभारी, नारनौल।